नई दिल्ली। अभिनेता पंकज त्रिपाठी यह एक ऐसा नाम है जिसने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग ठोस पहचान बनाई है। त्रिपाठी भले ही मुंबई में है, लेकिन त्रिपाठी यहां भी पुरा गांव अपने साथ लेकर रहते है। सेट हो या प्रेस कांफ्रेंस या फिर किसी से बात करे तब वह भोजपुरी भाषा का ही प्रयोग करते है। पंकज त्रिपाठी एक ऐसे अभिनेता है जो अपने इरादों के अटज और नीयत के सच्चे है। त्रिपाठी ने मुंबई के मड आइलैंड में घर बनाया हुआ है।
घर में पूरा गांव बसा
पंकज त्रिपाठी का घर बंगला सरीखा है। त्रिपाठी को खेती में काफी दिलचस्पी है। फुकरे 3 के कलाकारों के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान पंकज त्रिपाठी ने बताया की उनके घर में पूरा गांव जैसा माहौल है। त्रिपाठी ने कहा पूरे घर में खूब पेड़ पौधे लगाए है। चीकू और पपीत जैसे पेड़ों पर इफरात में फल लगे हुए है। इसके साथ ही अलग-अलग किस्म के पेड़ भी मिलेंगे।
खुब सब्जिया उगाते है
पंकज त्रिपाठी कहते है वह खुद की उगाई हुए सब्जी ही खाते है। ऑर्गेनिक तरिके से सब्जी उगा कर उसका इस्तेमाल करने में ज्यादा भरोसा करते है। भिंडी, बैंगन, तोरई जैसे खुब सब्जिया उगाते है। पंकज त्रिपाठी कहते है रोज इतनी इतनी लौकी निकलती है की पूछो मत, हम अक्सर दाल बाटी चोखा भी खुब बनाते है।
यह भी पढ़े: BOX OFFICE पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी जवान, SRK ने मचाया गदर
फिल्म का बेसब्री से इंतजार
पंकज त्रिपाठी की जल्द ही फल्म मैं अटल हूं आने वाली है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। पंकज बताते है कि जब उनके पिताजी का निधन हुआ तो उस दौरान सभी पार्टियों के नेता शामिल हुए। अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व ऐसा रहा की हर कोई उनकी शख्सियत के कायल थे। सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…