Categories: मनोरंजन

पुलिस ने रुकवा दिया रहमान का लाइव शो

ऑस्कर विनर सिंगर एआर रहमान पुणे में एक लाइव शो के दौरान भारी परेशानी का शिकार हो गए। पुलिस ने स्टेज पर पहुंच कर उनका लाइव शो रोक दिया। पुणे में वे रविवार को एक लाइव प्रोग्राम में राजा बहादुर मिल एरिया में स्टेश शो में भाग ले रहे थे। इसी समय पुलिस ने स्टेज पर पहुंच कर प्रोग्राम को बंद करवा दिया। पुलिस की ओर से कहा गया कि प्रोगाम रात 10 बजे बाद भी चल रहा था। इस शो को रात 10 बजे चलाने की आयोजकों ने कोई परमिशन नहीं ली गई थी। 

रहमान को भी नहीं थी खबर
म्यूजिक शो में यह कार्यक्रम पुलिस के पहुंचने के समय खत्म ही होने को था। इस शो में वे अपना आखिरी गाना गा रहे थे। पुलिस के अचानक स्टेज पर पहुंचने से वे भी सकते में आ गए। जब पुलिस ने समय 10 से ज्यादा होने की बात कही तो वे उनकी बात मानते हुए स्टेज के पीछे चले गए। इससे कार्यक्रम के आयोजकों की भूल के कारण रहमान को शर्मिंदा होना पड़ा। 

कुछ दिन पहले भी आए थे चर्चा में 
चेन्नई के एक शो के दौरान ए आर रहमान पहुंचे थे। यहां उनके बारे में बोलने के लिए उनकी पत्नी स्टेज पर पहुंची। जैसे ही उन्होंने हिन्दी में बोलना शुरू किया तो उन्हें टोककर रहमान ने हिन्दी में न बोलकर तमिल में बोलने को कहा था। यह सारा वीडियो भी कुछ दिन पहले ही बहुत वायरल हुआ था। 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago