मनोरंजन

Pushpa Part 3: पुष्पा 3 में दिखेगा अल्लू अर्जुन का धांसू अवतार, नहीं झुकेगा साला

Pushpa Part 3: नहीं झुकेगा साला, इस डायलोग को सुनते ही तन बदन में ज्वाला फूट पड़ती है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को लेकर लोगों में काफी दीवानगी है। चर्चा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट इसी साल रिलीज होगा। इसी बीच पुष्पा का तीसरा पार्ट बनने पर भी मुहर लग गई है। अल्लू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पुष्पा: द रूल की शूटिंग में लगे हुए है। हाल ही में एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 3 (Pushpa Part 3) बनाने की बात कही है। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। तो चलिए पूरी बात बताते हैं कि फिल्म का तीसरा पार्ट कब बनेगा और क्या कहानी होगी।

यह भी पढ़ें: पुष्पा का तीसरा पार्ट सबसे धांसू होगा

अल्लू अर्जुन ने दिया फैंस को तोहफा

हाल ही में अल्लू अर्जुन ने बतौर भारतीय सिनेमा प्रतिनिधि ‘बर्लिनले फिल्म फेस्टिवल’ में शिरकत की थी। इस फिल्म फेस्टिवल में ‘पुष्पा: द राइज’ का प्रीमियर आयोजित किया गया था। इस दौरान अल्लू अर्जुन ने फेस्टिवल को संबोधित करते हुए ‘पुष्पा 3’ (Pushpa Part 3) की संभावना को लेकर रोचक खुलासे किए। फेस्टिवल में अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘आप निश्चित रूप से पुष्पा के तीसरे भाग का इंतजार कर सकते हैं। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि निर्देशक सुकुमार ने पुष्पा फ्रेंचाइजी की कहानी कैसे आगे बढ़ाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Lahore 1947: सनी देओल के साथ नजर आएंगें अभिमन्यु सिंह, जानें फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

फहद फासिल ने कहा था पुष्पा 3 के लिए

अल्लू से पहले ‘पुष्पा द राइज’ में टकले पुलिस वाले की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फहद फासिल ने भी फिल्म के तीसरे भाग (Pushpa Part 3) की संभावना जताई थी। एक इंटरव्यू में फहद ने कहा था कि जब सुकुमार ने पहली बार स्क्रिप्ट सुनाई थी तब यह सिर्फ एक फिल्म थी। पुष्पा को बनाने के दौरान हमारे पास इतना तगड़ा मसाला जमा हो गया कि फिल्म दो हिस्सों में बंट गई। फहद ने यह भी कहा था कि सुकुमार के पास पुष्पा 3 के लिए शानदार कहानी है।

इस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2 ?

फिलहाल अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त है। ‘पुष्पा: द रूल’ में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा राज’ और और फहद फासिल ‘भंवर सिंह शेखावत’ की भूमिका में पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, सुनील, अनसूया जैसे कलाकारों की भी मौजूदगी होगी। फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। फिलहाल मेकर्स तय समय पर फिल्म की शूटिंग खत्म करके फैंस का इंतजार (Pushpa Part 3) खत्म करना चाह रहे हैं।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago