Categories: मनोरंजन

इस होटल में बनेंगे राघव और परिणीति चोपड़ा एकदूजे के, एक कमरे का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश 30 हजार से 10 लाख में है एक कमरे का किराया

Parineeti Chopra Raghav Chadha Weddingआम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सितंबर में शादी करने जा रहे हैं। राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर में शादी की रस्में पूरी होंगी। यह शादी 23 और 24 सितंबर के बीच उदयपुर के होटल लीला पैलेस और द ओबेरॉय उदयविलास में होने जा रही है। 

दुनिया में है नाम 
होटल लीला पैलेस और उदयविलास का ​देश ही नहीं दुनिया में नाम है। जानकारी के अनुसार इस शादी में दोनों परिवारों के खास लोगों को ही बुलाया गया है। जिनमें करीब 200 से ज्यादा मेहमानों को ​बुलाया गया है। जिसमें 50 से ज्यादा राजनीति और मनोरंजन की दुनिया से जुड़े लोग आ सकते हैं। 

 

 

यह भी पढ़े- चुनाव: इंदिरा से मोदी तक सियासी मोहरा बना गरीब? जानिए जनता के साथ कैसे हुआ खेला

 

हो गई तैयारियां शुरू 
होटल की बुकिंग के साथ ही राघव और परिणीति की ​शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शिरकत करने वाले हैं। इनके साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनस भी शामिल होंगे। 

 

यह भी पढ़ेजयपुर के दिल की धड़कन बनती जा रही मेट्रो हो सकती है बंद

 

 

23 को लगेगी हल्दी
जानकारी के अनुसार परिणीति के 23 सितंबर को हल्दी-मेहंदी लगेगी। जिसके साथ महिला संगीत की रस्म भी होंगी। यहां  शादी के बाद गुरुग्राम में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। शादी की तैयारियों में अन्य 3 होटल्स में भी बुकिंग की गई है। 

 

यह भी पढ़े 551 किलो फूलों के बंगले में विराजेंगे कृष्ण-बलराम, जयपुर गोविंद देवजी मंदिर में ये बातें होंगी खास

 

 

ये है खासियत 
उदयपुर के लेक पिछोला में होटल द लीला पैलेस स्थित है। जहां एक रात का किराया करीबन 30 हजार से 9 लाख रुपए तक का होता है। यहां महाराजा सुइट करीब 9 लाख रुपए के किराये पर मिलता है। जिसके साथ टैक्स भी लगता है।

 

Ambika Sharma

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

8 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

38 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

53 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago