raghav parineeti wedding:बिंदास बाला परिणीति चोपड़ा और शर्मीला मुंडा राघव चड्ढा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बुधवार को दोनों की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पराघ परिणीति और राघव 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। इस बारे में बताते हुए राघव चड्ढा का क्यूट अंदाज सभी को पसंद आया है। दरअसल राघव एक पॉलिटिकल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। जहां उनसे मीडिया कर्मियों ने शादी पर भी सवाल पूछ डाले। शादी की बात सुनते ही राघव के चेहरे पर शरम छा गए। शादी के बारे में डीटेल्स पूछे जाने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि सारे डिटेल्स बहुत जल्द प्रोवाइड कराएंगे।
यह भी पढ़े: Janhvi kapoor look: नो-ब्लाउज लुक में नजर आई जाह्नवी की क्लासिक ब्यूटी
जल्द मिलेंगी सारी जानकारियां— राघव
राघव चड्ढा से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया ने जब शादी के बारे में सवाल किए तो वे शर्म से लाल हो गए। उनसे सवाल किया गया मुंबई से आपकी शादी की खबरें आ रही हैं। इस सवाल पर राघव ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'शादी के बारे में बहुत जल्द बताऊंगा।
सगाई में भी हुए थे हाईलाइट
राघव और परिणीति की सगाई की फोटोज और वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए थे। इनकी सगाई 13 मई को दिल्ली में हुई थी। यहां कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई हुई थी। जहां भी राघव बहुत शर्माते हुए और परिणीति बहुत बिंदास अंदाज में दिखी थी। इसके बाद भी दोनों के डेट के कई वीडियो वायरल हुए। जिसमें राघव को शर्माते हुए देखा गया था।
यह भी पढ़े: Parineeti Raghav Wedding : मैजिकल थी राघव और परिणीति की पहली मुलाकात, एक नजर में काबू किया सांसद का दिल
शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू
24 सितंबर को शादी से पहले 23 सितंबर से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी से रस्मों की शुरूआत होगी। फिर दिन में होटल लीला पैलेस में मेहमानों के लिए लंच रखा गया है।
यह भी पढ़े: राघव चड्ढा के लिए भगवान का आशीर्वाद हैं परिणीति चोपड़ा, पहली मुलाकात थी जादूई
90 की थीम पर होगा संगीत
राघव और परिणीति का संगीत भी खास होने वाला है। इसकी थीम 90s बेस्ड रखी गई है। जहां सभी 90s के अंदाज में ही तैयार होकर परफॉर्म करेंगे। राघव चड्ढा 24 सितंबर को बारात लेकर होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। जहां दोपहर करीब 3.30 बजे जयमाला होगी। इसके आधे घंटे बाद 4 बजे राघव-परिणीति करीब 200 मेहमानों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। शाम 6.30 बजे परिणीति की विदाई के बाद रात करीब 8.30 पर गाला डिनर होगा।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…