Categories: मनोरंजन

राजू पंजाबी की मौत 35 साल में हुई या 40 में, जानिए कौनसा है उनका आखिरी गाना

  • सोशल मीडिया फैंस को गहरा सदमा
  • इंस्टाग्राम पर लगातार आ रहे कमेंट
  • फेसबुक पर भी 1 मिलियन फोलोअर्स

 

जयपुर। फेमस हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी (Raju Punjabi) जो अपने हिट गीत "तू चीज़ लाजवाब" के लिए जाने जाते हैं, उनका 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक राजू पंजाबी पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी पीलिया से जूझ रहे थे। हरियाणा के ही निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दुर्भाग्य से उनकी हेल्थ में कोई सुधार नहीं हुआ और मंगलवार सुबह करीब 4 बजे उन्होनें दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन रावतसर में किया जाएगा। 

सपना चौधरी के साथ हिट गाने देने वाले हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन! मौत का कारण जानकर हर कोई हैरान

 

सोशल मीडिया फैंस को गहरा सदमा

मशहूर सिंगर राजू पंजाबी के निधन से उनके सोशल मीडिया फैंस को झटका लगा है। हमेशा उनके गानों को फैंस को इंतजार रहता था। फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा कि राजू पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहे। राजू पंजाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे।

 

 

इंस्टाग्राम पर लगातार आ रहे कमेंट

राजू पंजाबी के इंस्टाग्राम पर  231 फोलोअर्स है। जब से फोलोअर्स को पता चला है कि राजू पंजाबी अब नहीं रहे तब से लगातार कमेंच कर रहे हैं। उनके निधन के बारे में जानने के लिए उनके अकाउंट पर कमेंट्स की लाइन लगी है। वो निधन को लेकर आ रही खबरों के बारे में सच्चाई जानना चाहते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होनें एक वीक पहले वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें वो गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। अपने वीडियो को प्रमोट करने के लिए उन्होनें पोस्ट की थी। 

 

यह भी पढ़े: राजू पंजाबी-सपना चौधरी का ये गाना है सुपरहिट! रिलीज होते ही मचा दी थी धूम

फेसबुक पर भी 1 मिलियन फोलोअर्स

राजू पंजाबी के फेसबुक पर 1 मिलियन फोलोअर्स है। फैंस लिख रहे है कि विश्वास नहीं हो रहा है। भोले बाबा भाई की आत्मा को शांति दे। वहीं कुछ यह भी कमेंट कर रहे हैं क्या राजू पंजाबी इस दुनिया में हैं या नहीं, क्या जो न्यूज आ रही है वो सही है? हालांकि वो ट्विटर पर इतना एक्टिव नहीं रहते थे। 

राजू पंजाबी के गाने बहुत ही प्रसिद्ध थे जो इस इस प्रकार है — इनके गानों में Last Peg, Laad Piya Ke, Desi, Aacha Lage Se (Dj Remix), Ghagra, Sandal, Solid Body, Sweety, Mujhe Tera Nasha Hai, Tu Cheez Lajwaab, हवा कसूती, bomb, tarkeeb, dever ladla, फेयर लवली, दया राम की होरी, राजू की साली, gori nagori।

राजू पंजाबी का आखिरी गाना
आपको बता दें राजू पंजाबी ने 12 अगस्त को अपना आखिरी गाना रिलीज किया है। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद उन्होंने अपना गाना रिलीज किया था।

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago