Categories: मनोरंजन

Deep Fake का शिकार हुई रश्मिका मंदाना ने फिर चौंकाया, जल्द कर रही ये काम

जयपुर। Deep Fake का शिकार हुई रश्मिका मंदाना ने एकबार फिर लोगों को चौंका दिया है। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा से सगाई करने वाली है। इन दोनों ने फिलहाल अपना रिलेशनशिप पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है। परंतु, अब खबरें हैं कि ये कपल अब जल्द ही सगाई के रिश्ते में बंधने वाले हैं। खबर है कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा इसी साल फरवरी में सगाई करने जा रहे हैं। यह कपल फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई कर करके अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक जानकारी देगा। हालांकि, इन दोनों ने ही अभी तक इस बात को लेकर कोई कमेंट नहीं दिया है।

 

साउथ की एक्ट्रेस हैं Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ के एक्टर एक्ट्रेस हैं। ये दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों गीता-गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ नजर आए हैं। इन फिल्मों इनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों ने खूब पसंद की। अब खबरें हैं कि ये दोनों ही रिलेशनशिप में हैं।

 

यह भी पढ़ें : उदयपुर में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, 10 जनवरी को आमिर की बेटी की शादी

 

दिवाली की पार्टी में दोनों साथ दिखे

विजय देवरकोंडा ने दीवाली के मौके पर अपने घर में दिवाली पार्टी रखी थी, जिसमें रश्मिका भी शामिल हुई थी। इन दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही इनके रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

 

विजय की हुडी में दिखी थी रश्मिका

रश्मिका मंदाना को पिछले साल नवंबर माह में एयरपोर्ट में विजय देवरकोंडा की हुडी पहने हुए देखा गया था। वही हुडी विजय ने कुछ समय पहले पहनी थी। यह हुडी विजय देवरकोंडा की ब्रांड राउडी की थी।

 

यह भी पढ़ें : भारत के सेलिब्रिटी जगत ने लगा दी मालदीव की लंका! बोले-अब लक्षद्वीप जाएंगे

 

एनिमल फिल्म में नजर आई रश्मिका

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं। इस उनका लीड रोल है। रश्मिका मंदाना ने 2022 में आई फिल्म गुडबाय से हिंदी फिल्मों में एंट्री की थी। रश्मिका ओटीटी पर रिलीज हुई हिंदी फिल्म मिशन मजनू में भी थी। अब रश्मिका 3 तेलुगु और एक हिंदी फिल्म में भी नजर आने वाली है। रश्मिका पुष्पा-2ः द रूल, रैन्बो और द गर्लफ्रेंड के साथ-साथ हिंदी फिल्म छावा में नजर आने वाली हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

23 मिनट ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

5 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

6 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

8 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago