मनोरंजन

Salman Khan House Firing Case: राजस्थान नहीं बिहार के निकले सलामान खान के घर पर हमला करने वाले, जानिए पूरी कहानी

Salman Khan House Firing Case:  बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था और उन्हें मुंबई लाया गया। आरोपियों की पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के तौर पर हुई है, जो मूलतः: बिहार के रहने वाले हैं। आरोपियों ने जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया था उसे सूरत की नदी में फेंकने बात स्वीकार की है।

14 अप्रैल को हुई फायरिंग

14 अप्रैल की सुबह 5 बजे इन दोनों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग की थी। दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 4 राउंड फायर करके फरार हो गए। फायरिंग के समय सलमान अपने घर में ही थे और अब उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

CCTV फुटेज में नजर आए आरोपी

CCTV फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान हुई जो घर की तरफ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लॉरेंस गैंग का हिस्सा हैं और सलमान खान को कई बार लॉरेंस-गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के पीछे इस गैंग का ही हाथ माना जा रहा है।

हमले के बाद सलमान को वॉर्निंग दी

इस घटना के बाद लॉरेंस के भाई अनमोल ने एक ऑनलाइन पोस्ट में इसकी जिम्मेदारी ली और उसने इस वारदात को ट्रेलर बताते हुए वॉर्निंग दी। हालांकि, पुलिस ने इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। लॉरेंस मर्डर के आरोप में इस वक्त जेल में है।

ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहते हैं सलमान

सलमान बीते अपने परिवार के साथ इसी घर में रह रहे हैं। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सलमान अकेले रहते है और उनके पेरेंट्स 8 मंजिला गैलेक्सी अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।

सलमान को लॉरेंस ने दी थी धमकी

लॉरेंस से धमकी मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। NIA ने कहा सलमान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें गैंगस्टर लॉरेंस ने मारने की धमकी दी थी।

काले हिरण के शिकार से शुरू हुई कहानी

1998 में काले हिरण के शिकार की घटना से विश्नाई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में सलमान को मारने की धमकी दी थी। इसके साथ उसने माफी मांगने के लिए भी कहा था।

Narendra Singh

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

1 घंटा ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

2 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

2 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

3 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

4 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

5 घंटे ago