मनोरंजन

‘शैतान’ भी ओरिजनल नहीं, इस फिल्म का है ‘रिमेक’

Shaitan Movie Based On: अजय देवगन की फिल्म शैतान का ट्रेलर आउट हो चुका है। इस ट्रेलर में आर. माधवन मुख्य खलनायक की तरह दिख रहे हैं जिसने हीरो अजय देवगन के परिवार को अपने वश में कर लिया है और अजय को मुक्ति का कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।

दो मिनट 26 सेकंड का यह ट्रेलर देखने में बहुत ही शानदार और जबरदस्त लग रहा है। लोगों को ट्रेलर इतना पसंद आया है कि महज 4 घंटे में ही एक मिलियन से अधिक लोगों ने इसे देख लिया है। लोगों ने इस पर जबरदस्त रिएक्शन भी देने शुरू कर दिए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म भी ओरिजनल नहीं है बल्कि एक दूसरी फिल्म की ही कॉपी है। शैतान का ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: यह है एनिमल फिल्म के जमाल कुडु सॉन्ग का हिंदी मतलब

क्या है शैतान की कहानी (Shaitan Movie Story in Hindi)

अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन अभिनीत इस फिल्म की कहानी तंत्र-मंत्र और काले जादू के इर्द-गिर्द घूमती है। माधवन एक तांत्रिक है जो बहुत शक्तिशाली है और दूसरों को वश में कर सकता है। जबकि अजय देवगन एक सामान्य इंसान है जिसे उससे मुकाबला करके अपने परिवार को बचाना है।

गुजराती फिल्म का रिमेक है शैतान (Shaitan Movie Based On Vash)

शैतान का ट्रेलर देखने के बाद कुछ लोगों ने इस फिल्म को गुजराती फिल्म ‘वश’ का हिंदी रिमेक बताया है। कृष्णदेव याग्निक की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी भी काफी कुछ हद तक शैतान के ट्रेलर जैसी ही है। फिल्म को दर्शकों ने अच्छा रेस्पोंस दिया था।

यह भी पढ़ें: इस जबरदस्त हॉलीवुड मूवी की कॉपी है मुन्ना भाई एमबीबीएस

क्या है ‘वश’ की कहानी

अथर्व एक पायलट है जो अहमदाबाद में अपनी पत्नी औऱ दो बच्चों के साथ रहता है। एक दिन वह अपने परिवार के साथ एक दूर-दराज के गांव में जाता हैं जहां अजीबोगरीब परिस्थितियों में एक अनजान व्यक्ति प्रताप उसकी सहायता करता है। लेकिन इस सहायता के बदले में अथर्व को काले जादू से जूझना पड़ता है। उस फिल्म में हीतू कानोड़िया, जानकी, नीलम पांचाल और हितेन कुमार ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसका ट्रेलर आप यहां देख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago