मनोरंजन

स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर को मिली सुपरहीरो फिल्म! कृष 4 में ऋतिक संग निभाएगी ये भूमिका

Krrish 4 : श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई यह फिल्म महज तीन दिन में 144 करोड़ रुपये के लगभग का कलेक्शन कर चुकी है। इसी बीच श्रद्धा कपूर की एक और फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार एक्टिव हो गया है। ख़बरों की मानें तो श्रद्धा कपूर अगली फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया फैंस उत्साहित हैं।

खबरों के मुताबिक श्रद्धा कपूर, ऋतिक रोशन के साथ बहुप्रतीक्षित सुपरहिट सुपरहीरो फिल्म सीरीज ‘कृष’ के चौथे भाग में नजर आ सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, फिल्म ‘कृष 4’ के मेकर्स ने श्रद्धा कपूर से संपर्क साधा है। हालांकि, इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

श्रद्धा की पोस्ट से मिला कृष 4 का हिंट

कई हफ्ते पहले श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपनी एक शानदार सेल्फी शेयर की थी। साथ में कैप्शन लिखा था ‘जादू जैसी धूप की जरूरत है।’ इस पोस्ट पर अभिनेता ऋतिक रोशन समेत कई यूजर्स ने रियेक्ट किया था। ऋतिक ने लिखा था ‘वह आ रहे हैं। उन्हें बताएंगे।’ इस पर श्रद्धा ने जवाब देते हुए लिखा, ‘वास्तव में??? कब क्या, कहां बताएं बताएं बताएं।’ यह पोस्ट काफी हद तक कृष 4 में श्रद्धा की एंट्री की पुष्टि करती है।

सिद्धार्थ आनंद करेंगे ‘कृष 4’ का निर्देशन!

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, सिद्धार्थ आनंद ‘कृष 4’ का निर्देशन कर सकते हैं। इससे पहले भी सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक रोशन साथ काम कर चुके है। दोनों ने ‘बैंग बैंग’, ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ में साथ काम किया है। इनमें से ‘वॉर’ और ‘फाइटर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।

👉 हीरोइन बन पर्दे पर आएगी बिग बॉस की देहाती गर्ल, मिली करोड़ों की फिल्म, पढ़े डिटेल्स

2025 में रिलीज़ होगी ऋतिक-श्रद्धा की कृष 4

जानकारी के मुताबिक अगले साल 2025 में फिल्म कृष 4 को दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जायेगा। फिलहाल इसकी शूटिंग विदेशी लोकेशंस पर चल रही है। फिल्म का पहला भाग ‘कोई मिल गया’ साल 2003 में आया था, जिसमें ऋतिक और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद दूसरा भाग ‘कृष’ 2006 में रिलीज हुआ, जिसमें ऋतिक संग प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बनी। अंत में फिल्म का तीसरा भाग ‘कृष 3’ 2013 में रिलीज हुआ, जिसमें कंगना विलेन बनी।

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago