Singham Again: रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, श्वेता तिवारी जैसे कलाकार कैमियो रोल अदा करने वाले हैं। इन सब के बीच जो नाम सुर्खियां बटोर रहा हैं, वो हैं फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर (Actor Arjun Kapoor) का।
अजय देवगन की फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन बनकर सभी से टक्कर लेते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया हैं। ‘सिंघम अगेन’ का बजट 250 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा हैं। इसके बाबजूद फिल्म के मुख्य विलेन को काफी कम पैसा दिया जा रहा हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक अर्जुन को फिल्म में अन्य कलाकारों से काफी कम पैसा दिया जा रहा। जानकारी के हिसाब से यह रकम पांच से सात करोड़ रूपये तक हैं।
यह भी पढ़े: फिल्म Singham 3 में विलेन बनेगा Bollywood का यह धांसू हीरो, रोहित शेट्टी का सामने आया सीक्रेट प्लान!
फिल्म से अर्जुन कपूर का जो लुक सामने आया हैं, उसमें वह खतरनाक विलेन लग रहे हैं। अर्जुन लंबे समय से कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं, ऐसे में सिंघम अगेन उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती हैं। इसकेपीछे की वजह यह भी है कि, यह सीरीज पहले से ही लोगों के दिलों में हैं।
यह भी पढ़े: Seema Haider New Movie: पाकिस्तानी सीमा हैदर को आया Bollywood Movie का ऑफर, यह होगा किरदार
अर्जुन कपूर की इतने कम फीस के पीछे उनका फ्लॉप करियर भी हो सकता हैं। पिछले 10 सालों में उनका फिल्मों का ग्राफ कुछ बेहतर नहीं रहा हैं। एक हीरो के तौर पर वह फिल्मों में कुछ खास पसंद नहीं किये गए हैं। ऐसे में संभव है फिल्मों में बॉबी देओल की तरह विलेन बनकर कुछ कमाल कर सके।
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…
जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…
— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…
Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…
जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…