मनोरंजन

मैंने भरोसा किया…लेकिन उसने मेरा फायदा उठाया, वो इतना नीचे गिर गया

Salman Khan EX Girlfriend Somy Ali :  जयपुर। सलमान खान (Salman Khan) की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली (Actress Somy Ali) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर सोनू निगम का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके कैप्शन में सोनू को टैग किया गया है और उन्होंने बहुत कुछ लिखा। सोमी ने कहा कि वो सोनू निगम की बहुत इज्जत करती थीं, लेकिन अब उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उनका विश्वास तोड़ दिया गया है।

लोग आपका फायदा उठाते हैं

इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो के कैप्शन में सोमी अली ने सोनू निगम पर तंज कसते हुए कहा कि लोग किस तरह से दूसरों का फायदा उठाते हैं। उन्होंने सोनू निगम को लेकर लिखा- ‘मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि जिस इंसान ने मेरे साथ धोखा किया है, वो सोनू निगम है। मैं आज भी उनके गाने पसंद करती हूँ, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि वो इस हद तक गिर जाएंगे।

पहली बार सोनू निगम ने किया सपोर्ट

सोमी ने अपने वीडियो में बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने एक टॉक शो शुरू किया था, जिसमें उन्होंने सोनू निगम को इनवाइट किया था। उस समय उनके पास कोई बजट नहीं था, लेकिन सोनू निगम ने शो में हिस्सा लिया, इसलिए सोमी का उनके प्रति काफी सम्मान था। लेकिन जब लंदन में एक प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने सोनू से मदद माँगी, तो सोनू ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इस घटना ने सोमी को काफी आहत किया।

यह खबर भी पढ़ें:-Kangana Ranaut के बयान पर आग बबूला हुई BJP, वीडियो जारी कर दी सफाई

सलमान से शादी लिए भारत आ गई थी सोमी अली

वैसे तो सोमी अली का नाम सलमान खान के साथ भी जुड़ चुका है। वो सलमान खान से शादी करने के लिए अमेरिका से भारत आ गई थीं, और कुछ समय तक उनका रिलेशनशिप भी चला। इस दौरान सोमी ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई, ‘अंत’, ‘माफिया’ और ‘आंदोलन’ जैसी फिल्मों में काम किया..लेकिन बाद में उनका और सलमान का ब्रेकअप हो गया, और सोमी अमेरिका वापस चली गई।

माफिया, आंदोलन करने के बाद वापस अमेरिका गईं

वीडियो के अंत में सोमी ने कहा कि लोग अक्सर अपनी असलियत छिपाते हैं और आपको धोखा देते हैं। उन्होंने सोनू निगम को टैग करते हुए लिखा कि वो उनके इस व्यवहार से बेहद निराश हैं।

Bhup Singh

Recent Posts

शादीशुदा जोड़ों को भजनलाल सरकार दे रही है 5 लाख रुपए, लेकिन ये शर्त करनी पड़ेगी पूरी

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश में नवविवाहित जोड़ों को भजनलाल सरकार ने एक बड़ी सौगात…

1 घंटा ago

Delhi News : मजबूर पिता ने इस वजह से किया था 4 बेटियों के साथ सुसाइड? सामने आई सच्चाई

Delhi News :  जयपुर/दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा आत्महत्या…

4 घंटे ago

Arvind Kejriwal ढूंढ रहे घर, आतिशी करेंगी जल्द बेघर

Arvind Kejriwal CM Official Residence: आम आदमी पार्टी के संयोजक और 10 साल दिल्ली सीएम…

4 घंटे ago

भजनलाल ने खोला पिटारा, लाखों युवाओं को नौकरी का मौका…..बिना परीक्षा लॉटरी से सिलेक्शन

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 : नमस्कार दोस्तों! स्वागत है आपका हमारे यूट्यूब चैनल मॉर्निंग…

5 घंटे ago

भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा, अगले 4 दिन तक रोडवेज बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Rajasthan News : भजनलाल सरकार ने विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने…

6 घंटे ago

Top 10 Big News of 28 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Top 10 Big News of 28 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

8 घंटे ago