सोनाली सहगल का इंतजार हुआ खत्म। प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सहगल एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने लाॅन्ग टाइम लव के साथ सात फेरे लिए। वे आज अपने लवर अशेष सजनानी के साथ शादी की बंधन में बंध गई। जिस लम्हे को यादगार बनाने के लिए उनके फिल्मी दुनियां से जुड़े दोस्तों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी पारंपरिक परिधानों में सजे संवरे उनकी खुशी में शामिल होने पहुंचे।
लम्बे समय से थी रिलेशन में
सोनाली अपने करियर में प्यार का पंचनामा आने के बाद फेमस हुई थी। वे पिछले काफी समय से बिजनेसमैन अशेष के साथ रिलेशन में थी। जिसे उन्होंने सब से छुपा कर रखा था।
फेम में कम नहीं हैं अशेष
सोनाली के होने वाले लाइफ पार्टनर अशेष भी उनसे कम फेमस नहीं हैं। वे कई होटलों के मालिक हैं। अशेष की गिनती बड़े व्यापारियों में की जाती है।
व्हाइट थीम ने जमाया रंग
सोनाली और अशेष की शादी का थीम व्हाइट रखा गया। शादी के वेन्यू की डेकोरेशन से लेकर वहां आने वाले मेहमानों ने भी व्हाइट ड्रैस ही पहन रखी थी। दुल्हा और दुल्हन भी शादी से ठीक पहले गोल्डन और रेशमी वर्क से सजी व्हाइट डिजाइनर ड्रैस में नजर आए। वहीं शादी में उन्होंने पेस्टल पिंक कलर की साड़ी पहनी जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था और दुल्हे ने व्हाइट शेरवानी पहनी। जिसके साथ पिंक सेहरा बांधा।
ये सितारे पहुंचे शरीक होने
कपल की शादी में शरीक होने के लिए फिल्मी जगत के कई सितारे पहुंच रहे हैं। जिनमे मंदिरा बेदी, चाहत खन्ना भी ट्रेडिशनल ड्रैस में पहुची। वहीं कार्तिक आर्यन, लक्ष्मी राय, टीवी सीरियल स्टार करण वी ग्रोवर भी यहां पहुंचे। जोड़े ने फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा से मेहंदी लगवाई।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…