बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी शादी के तीन महीने बाद फैंस को खुशखबरी सुनाई है। स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने घोषणा की है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। स्वरा भास्कर-फहद अहमद के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। साल की शुरुआत में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद ने शादी की थी। इन दोनों की शादी ब्रेकिंग न्यूज थी। 16 फरवरी को दोनों ने शादी की और अब फैंस के अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है।
स्वरा भास्कर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी आप सबकी प्रार्थनाओं का जवाब एक साथ भगवान देते हैं। नई दुनिया में प्रवेश करने के लिए ब्लेस्ड, ग्रेटफुल और एक्साइटेड हूं।' सोशल मीडिया पर फैंस खुशखबरी देने के बाद उन्हें बधाई पर बधाई दिए जा रहे है। स्वरा ने गुड न्यूज के साथ सोशल मीडिया पर बेबी पंप की फोटोज भी शेयर की है।
शकुनी मामा गूफी पेंटल ने कहा अलविदा, महाभारत में निभाया था किरदार
स्वरा भास्कर और फहद अहमद की शादी ने सभी को चौंका दिया था क्योंकि शादी के कुछ दिनों पहले ही ऐलान हुआ था। बेहतरीन फिल्में देने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से ब्याह रचाया था। स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी की थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मार्च में फहाद के साथ धूमधाम से शादी की। स्वरा भास्कर ने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने के साथ यह भी बताया कि उनका बेबी अक्टूबर में जन्म लेगा।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…