Categories: मनोरंजन

‘द केरल स्टोरी’ ने विवादों में भी पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, सलमान की फिल्म को पीछे छोड़ा

इस साल की विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के अलावा अन्य राज्यों में रिलीज हुई। फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने पॉजीटिव रेस्पॉंस दिया। दर्शकों के दिल में जगह बनाने के बाद फिल्म का रिकॉर्ड शानदार स्तर पर पहुंच चुका है। फिल्म का 9 दिन का कलेक्शन रिकॉर्ड बना चुका है। बॉक्स ऑफिस पर सुदीप्तो सेन की इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

 

सलमान की KKBKKJ को रेस में किया पीछे

अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने इसी समय सलमान खान की रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को पीछे छोड़ दिया है। इस विवादित फिल्म ने इतिहास रचकर अपनी सफलता से सभी को चौंका दिया है। इस फिल्म के 9 दिन के रिकॉर्ड ने सलमान खान की फिल्म  पर पानी फेर दिया है। 'द केरल स्टोरी' के पहले दिन की कमाई 8.03 करोड़ थी। एकदम से फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया 1 सप्ताह में 81 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली। वहीं दूसरे शनिवार को फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 9वें दिन फिल्म ने 112.87 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने 9 दिन में सिर्फ 95 करोड़ का ही कलेक्शन किया। 

कर्नाटक के फॉर्मूले के साथ राजस्थान में खड़गे की एंट्री, पायलट को मिल सकता है नया पद

इमोशन हुई अदा शर्मा

फिल्म की सक्सेस के बाद एक्ट्रेस अदा शर्मा ने दर्शकों का धन्यवाद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों के फीडबैक से खुश होकर अदा शर्मा ने कहा कि ऑडियंस आप जीत गए। कुछ राज्यों में बैन होने के बाद द केरला स्टोरी विजेता बन चुकी है। अदा शर्मा ने फिल्म की फोटो शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा जिसमें उन्होनें लिखा कि मेरी ईमानदारी को बदनाम करना, मेरी ईमानदारी का मजाक उड़ाना, धमकियां, बदनामी अभियान शुरु किया गया। लेकिन दर्शकों ने फिल्म को नंबर 1 फीमेल लीड फिल्म बना दिया है।

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

39 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago