मनोरंजन

पैसों की दिक्कत से जूझ रहे थे TMKOC के गुरुचरण सिंह, ATM CCTV फुटेज में हुआ ये खुलासा

जयपुर। TMKOC Gurucharan Singh News Update : लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा यानि TMKOC में रोशन सिंह सोढ़ी (Roshan Singh Sodhi) का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह लापता हैं। अब उनसे जुड़ी नया अपडेट सामने आया है जिसके मुताबिक उन्हें आखिरी बार दिल्ली के पालम समेत कई क्षेत्रों CCTV फुटेज में पीठ पर बैग टांग कर पैदल चलते हुए देखा गया है। अब CCTV फुटेज देखकर उनको लेकर किडनैपिंग का मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

CCTV फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस की CCTV फुटेज जांच में सामने आया है कि 22 अप्रैल को गुरुचरण सिंह (Gurucharan singh) को दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। खबर है कि उनको मुंबई की फ्लाइट कड़नी थी लेकिन वो एयरपोर्ट की तरफ नहीं गए। बल्कि उनको पालम के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज में पैदल जाते हुए देखा गया है। यह भी कहा जा रहा है कि गुरुचरण ने दिल्ली में एटीएम से लगभग 7000 रुपए निकाले थे।

ATM CCTV फुटेज आए सामने

अब गुरुचरण सिंह के ATM से पैसे निकालते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुके हैं। पुलिस ने गुरुचरण सिंह की मोबाइल डिटेल्स भी निकाली है जिसके अनुसार वो 24 अप्रैल तक दिल्ली में मौजूद थे। हालांकि, इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। गुरचरण सिंह की 24 अप्रैल को पालम के अपने घर से लगभग 2 से 3 किलोमीटर दूर मोबाइल की लास्ट लोकेशन मिली है।

पैसों की दिक्कत से जूझ रहे थे गुरुचरण

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि TMKOC गुरुचरण सिंह की शादी भी होने वाली थी। इस तरह की बातें भी जांच में सामने आई है कि उनको पैसों की दिक्कत भी थी।

यह भी पढ़ें: लड़कियों को सरकार दे रही 5000 रूपये, आप ऐसे उठाएं तुरंत फायदा

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

2 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

2 घंटे ago

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

4 घंटे ago

शनि मंदिर से मूर्तियां उखाड़कर बाहर फेंकी, गुस्साएं लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

 Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…

4 घंटे ago

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

7 घंटे ago