Categories: मनोरंजन

Kangana Ranaut Birthday : अपने बर्थडे पर हेटर्स को बोला थेंक्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का आज बर्थडे है और अपने बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए वो लेकसिटी आई है। एक्ट्रेस क्वीन कंगना रनौत ने उदयपुर पहुंचकर पिछोला झील में नाव का लुत्फ उठाया और होटल पहुंची। कंगना रनौत की भगवान में गहरी आस्था है। इसलिए अपने जन्मदिन पर वो नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करेंगी और उसके बाद अपनी कुलदेवी अंबिका माता के दर्शन करने के लिए जगत गांव जाएंगी।

सोशल मीडिया पर व्यक्त किया सभी का आभार

अपने बर्थडे पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया जिसमें वो अपने माता-पिता और कुलदेवी का आभार व्यक्त कर रही है। साथ ही अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद, अपने दोस्तों, फैंस और शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त किया है। इतना ही नहीं कंगना ने अपने बर्थडे पर अपने शत्रुओं का भी आभार किया है और अपने उन बयानों के लिए माफी भी मांगी जिनसे लोगों को ठेस पहुंची हो।

कंगना का बर्थडे लुक

कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन के दिन ग्रीन और पिंक कलर की रेशम की साड़ी पहनी। इसके साथ गोल्डन नेकलेस और झुमके पहने हैं। उनका यह ट्रेडिशनल लुक उनके विडियो में देखा जा सकता है। इस ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। 

बता दें कि कंगना रनौत का आज 36वां बर्थडे है। उन्होनें हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चन्द्रमुखी’ की शूटिंग पूरी की है। कंगना बीते चार सालों में तीसरी बार उदयपुर पहुंची है।  दो साल पहले कंगना के भाई की शादी भी उदयपुर में हुई थीं। कंगना का पूरा परिवार यहां कुलदेवी के दर्शन करने गया था।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago