मनोरंजन

Vikrant Massey Brother: मुस्लिम है 12वीं फेल वाले एक्टर का भाई, कर दिया बड़ा खुलासा!

Vikrant Massey Brother: अभिनेता विक्रांत मैसी का नाम तो आपने इन दिनों ’12वीं फेल’ मूवी के कारण सुना ही होगा। जी हां, मिर्जापुर वाले बबलू भय्या का जलवा इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। विक्रांत के पास 12th Fail के बाद से ही फिल्म के ऑफर्स की लाइन लग गई है। इसी बीच एक्टर ने इस्लाम धर्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अभिनेता का कहना है कि उसके परिवार का एक सदस्य मुस्लिम (Vikrant Massey Brother) है। मैसी के इस खुलासे ने बॉलीवुड समेत पूरे देश में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। तो चलिए पता करते हैं कि विक्रांत मैसी के परिवार को कौनसा मेंबर मुसलमान है।

यह भी पढ़ें: Rituraj Singh Dies: ऋतुराज सिंह का था किंग खान से कनेक्शन, खुद किया था खुलासा

मुसलमान है विक्रांत मैसी का भाई!

Vikrant Massey ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनके बड़े भाई ने 17 साल की उम्र में इस्लाम (Vikrant Massey Brother) कबूल कर लिया था। अब उसका नाम मोइन है और वह अपनी लाइफ जी रहा है। इंटरव्यू के दौरान मैसी ने परिवार और धर्म के साथ-साथ बड़े भाई मोइन के बारे में भी खुलकर बात की।

परिवार में गंगा जमुनी तहज़ीब

विक्रांत मैसी का परिवार हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहज़ीब को चरितार्थ करता हुआ नजर आता है। मैसी ने बताया कि उनके पिता ईसाई, मां सिख और बड़ा भाई मुस्लिम (Vikrant Massey Brother) है। बड़े भाई मोइन ने 17 साल की उम्र में इस्लाम अपना लिया था। चूंकि विक्रांत मैसी के परिवार में धर्म, जात-पात को भाव नहीं दिया जाता है। इसलिए मोइन आज भी परिवार का हिस्सा है। वह अपनी जिंदगी जी रहा है। विक्रांत मैसी के परिवार की सोच को सलाम है।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Qatar Navy: शाहरुख खान ने कतर में ऐसा क्या किया जो PM Modi हो गए फैन

मैसी का भाई मोइन!

विक्रांत मैसी ने कहा, ‘मेरे बड़े भय्या (Vikrant Massey Brother) का नाम मोइन अली है, और मेरा नाम विक्रांत मैसी है। मोइन ने 17 साल की आयु में ही इस्लाम अपना लिया था। मैसी ने बताया कि उन्होंने छोटी उम्र से ही धर्म और आध्यात्म को लेकर काफी तर्क सुने और बहस देखी थी।

रिश्तेदार कैसे समझे होंगे?

हालांकि यह सब कहने जितना आसान नहीं रहा था। विक्रांत मैसी (Vikrant Massey Brother) ने बताया कि जब बड़े भाई ने मुस्लिम धर्म कुबूल किया, तो रिश्तेदारों ने उनके पिता पर सवाल खड़े कर दिेये। करीबी रिश्तेदारों ने पिता से सवाल किया कि तुम इसकी इजाजत कैसे दे सकते हो। तब पिता ने कहा कि बेटे को अपने तरीके से जीने की मर्जी है। वाकई में पिताजी की सोच को नमन है।

विक्रांत मैसी के आगामी प्रोजेक्ट

विक्रांत मैसी (Vikrant Massey Brother) के पिताजी का नाम जॉली और मां का नाम मीना मैसी है। विक्रांत ने 2022 में शीतल ठाकुर से शादी की और हाल ही वो एक बेटे के पिता बने हैं। विक्रांत मैसी जल्द ही एकता कपूर की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके नाम की चर्चा राजकुमार हीरानी की एक वेब सीरीज के लिए भी काफी दिनों से चल रही है। तो विक्रांत के परिवार से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। खासकर बात बात पर हिंदू मुस्लिम करने वाले ध्यान दे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

27 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago