जयपुर। The Camel Girl : दुनिया में कई ऐसे लोग हुए हैं जो अपनी विशेष शारीरिक बनावट के कारण चर्चा में रहे हैं। इन्हीं में से एक दी कैमल गर्ल नाम (The Camel Girl) की लड़की भी हुई है जिसके घुटने पीछे की ओर मुड़े हुए थे। इस लड़की का असली नाम एला हार्पर (Ella Harper) है जिसका जन्म 5 जनवरी, 1870 को हुआ था। एला हार्पर को पेशेवर रूप से दी कैमल गर्ल के नाम से जाना जाता है।
आपको बता दें कि दी कैमल गर्ल (Camel Girl) के नाम से मशहूर एला हार्पर का जन्म एक अत्यंत दुर्लभ आर्थोपेडिक स्थिति के साथ हुआ था, जिस कारण उसके घुटने पीछे की ओर झुक जाते थे। इस स्थिति को जन्मजात जेनु रिकर्वटम कहा जाता है। एला हार्पर अपने चारों पैरों पर चलने में सक्षम थी जिस कारण उनका उपनाम “कैमल गर्ल” पड़ा। एला हार्पर को 1886 में डब्ल्यू. एच. हैरिस के निकेल प्लेट सर्कस में स्टार के रूप में शामिल किया गया था। एला अपनी अजीबोगरी शारीरिक बनावट की वजह से जहां भी सर्कस में जाती तो समाचार पत्रों में उनके नाम सुर्खियां बनती थी।
एला हार्पर को दी कैमल गर्ल (Ella Harper Circus Performer) कहा जाता था क्योंकि उनके घुटने पीछे की ओर मुड़ते थे। जैसा कि आप उपरोक्त चित्र में देख रहे हैं ठीक वैसे ही एला अपने हाथों और पैरों पर बहुत ही अच्छी तरह से चल सकती थी। दी कैमल गर्ल ने सर्कस में 4 वर्षों तक काम किया और फिर इसके बाद उन्होंने बिजनेस शो छोड़कर स्कूल ज्वॉइन किया।
एला हार्पर उर्फ दी कैमल गर्ल को सर्कस में शो (The Camel Girl Circus Shows) करने के लिए प्रति सप्ताह 200 डॉलर का वेतन मिलता था जो आज के समय में 6,800 डॉलर से ज्यादा बैठता है। उन्होंने अपनी अजीबोगरी शारीरिक स्थिति के चलते ही इतना पैसा कमाया। एला हार्पर ने 1905 में रॉबर्ट सेवली नाम के एक स्कूल टीचर से शादी की थी। इसके बाद 19 दिसंबर, 1921 को 51 वर्ष की आयु में दी कैमल गर्ल की मृत्यु हो गई जिसके बाद उन्हें नैशविले, टेनेसी में स्प्रिंग हिल कब्रिस्तान में दफनाया गया।
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर! बैंकों में 13287 करोड़ की FD, 18817 करोड़ रू नकद और 11 टन सोना जमा
आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…