Categories: गैजेट

ट्विटर से गायब हुई नीली चिड़िया, ‘X’ है नया लोगो

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कल ट्विटर के लोगो बदलने की जानकारी दी थी। मस्क ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि इसकी जगह ट्विटर का नया लोगो 'X' हो सकता है। आज ट्विटर का नया लोगो अपनी जगह ले चुका है। एलन मस्क ने ट्विटर पर रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है तो हम कल इसे दुनियाभर में लाइव कर देंगे। साथ ही उन्होनें यह भी लिखा कि जल्द ही ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।'

 

ट्विटर पर अब नीली चिड़िया वाला लोगो नजर नहीं आएगा। इसकी जगह ट्विटर का नया नाम अब 'X' हो गया है। मस्क ने लोगो के साथ अपनी प्रोफाइल पिक भी 'X' ही लगाई है। इस नए लोगो के साथ ट्विटर पर और भी कई सारी सुविधाएं यूजर्स को मिलने जा रहा है। X को इस तरह का प्लेटफॉर्म बनाया है जहां सब कुछ डिलीवर कर सकता है। पेमेंट, बैकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज भी।

 

अब जैसे ही यूजर्स x.com टाइप करेंगे वो सीधे ट्विटर की साइट पर पहुंच जाएंगे। क्योंकि एलन मस्क ने X.com को Twitter.com से जोड़ दिया है। दरअसल एलन मस्क को X वर्ड काफी पसंद है। उन्होंने अपनी सभी कंपनियों के नाम में X शब्द का इस्तेमाल किया है। फिर चाहें SpaceX हो या Xai। एलन मस्क का इस वर्ड से नाता 1999 से हैं। उन्होनें ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी जो बाद में मर्ज होकर पेपाल बनी। 2017 में मस्क ने PayPal से यूआरएल "X.com" को  खरीदा।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

19 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago