Elon Musk ने कहा है कि वह Wikipedia को एक बिलियन डॉलर का फंड देने के लिए तैयार है। हालांकि इसके लिए उन्होंने विकिपीडिया फाउंडर के सामने एक शर्त भी रखी है। मस्क ने कहा है कि विकिपीडिया का नाम बदल कर एक वर्ष के लिए डिकीपीडिया रखना होगा।
इसके लिए मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग पोर्टल X पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, विकिपीडिया का नाम कम से कम एक साल के लिए चेंज करना होगा।
यही नहीं, मस्क ने यह भी पूछा कि विकिपीडिया पर मौजूद सारी इंफोर्मेशन एक स्मार्टफोन में आ सकती है फिर इसके लिए विकिपीडिया फाउंडेशन को इतना अधिक पैसा एकत्रित करने की क्या जरूरत है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से एलन मस्क और विकिपीडिया फाउंडर जिम्मी वेल्स के बीच बहस चल रही है। वेल्स ने मस्क द्वारा तुर्कीए के प्रेसिडेंट तैय्यप एर्दोगन की निंदा करने की आलोचना की थी। वेल्स ने इस कदम को फ्री स्पीच के खिलाफ भी बताया था।
मस्क अपने बयानों के चलते अक्सर विवाद में रहते हैं। वह पहले भी फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को एक बंद पिंजरे में कुश्ती का चैलेंज दे चुके हैं। हालांकि इस पर मार्क ने कहा था कि मार्क चैरिटी प्रोग्राम के लिए ऐसा करने को तैयार है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…