Categories: गैजेट

Google Play Store से हटाए ये 2500 Apps, आप भी रिमूव कर दें

जयपुर। Google तगड़ा एक्शन लेते हुए Play Store से 2500 खतरनाक Apps हटा दिए हैं। भारत सरकार साइबर क्राइम को मिटाने के लिए लगातार नए कदम उठाती है। इसी वजह से खतरनाक एप्स को ब्लॉक किया जाता है। इसी के चलते गूगल ने 2,500 फ्रॉड लोन ऐप्स को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया है। आपको बता दें कि यह कार्रवाई अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 के बीच की गई है। भारत सरकार लगातार ऐसे ही खतरनाक एप्स को ब्लॉक करने के लिए कह रही थी और अब गूगल ने एक्शन ले लिया है।

 

Wi-Fi से अब नहीं होगी घर में जासूसी! यूज करें भारत का अपना स्वदेसी BharOS

 

Fraud Apps को किया Remove

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में कहा है कि सरकार लगातार ऐसे एप्स पर कार्रवाई करने का प्लान कर रही थी। इसी वजह से 2500 Fraud Apps को गूगल से Remove किया गया है। ये ऐसे एप्स थे जो लोगों को लोन देने के नाम पर ठग रहे थे। FSDC की बैठक में इस मैटर पर बात की गई की यह साइबर सिक्योरिटी को लेकर ये बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि RBI ने भारत सरकार के साथ एप्स की व्हाइट लिस्ट शेयर की थी। गूगल के साथ यही लिस्ट मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी ने शेयर की थी। इसमें पाया गया था कि इन ऐप्स का वितरण App Store की सहायता से किया जाता है। इसी वजह से इन पर रोक लगाना बेहद जरूरी हो गया था।

 

500 रुपये से भी सस्ती है यह Solar Light, बिजली बिल कर देगी बिल्कुल जीरो

 

गूगल ने 3500 Apps को पाया था Fraud

Google ने लोन देने वाले एप्स की पॉलिसी को भी अपडेट किया है। Play Store पर मिलने वाली एप्स को भी यही पॉलिसी फॉलो करनी होती है। सरकार की शिकायत पर गूगल ने इसको लेकर जांच की थी। इसके बाद लगभग 3500 ऐप्स को फ्रॉड पाया था। इनमें से लगभग करीब 2500 ऐप्स को तुरंत हटाने का फैसला किया गया था। ये ऐसे एप्स थे जो लोन देने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहे थे।

Ambika Sharma

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

16 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago