गैजेट

अपने फोन पर ही देखें ताजा मंडी भाव, यहां से करें Mandi Bhav App Download

जयपुर। Mandi Bhav App Download करने के आप अपने मोबाइल फोन पर ही राजस्थान में ताजा मंडी भाव देख सकते हैं। राजस्थान सरकार का Raj Mandi App Download करके आप अपने आपको राजस्थान की विभिन्न मंडियों में रबी व खरीफ फसलों समेत सब्जियों, मसालों, दालों व तिलहन व ​दलहन के ताजा भाव जान सकते हैं। इस सरकार एप गेहूं, जो चना, मसूर, सरसों समेत कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य भी आप जान सकते हैं।

Raj Mandi App पर मिलेगी ये जानकारियां

राज मंडी एप पर आपको कृषि विभाग द्वारा जारी सेवाओं जैसे खेत तलाई, खेतों की तारबंदी, सिंचाई पाइपलाइन, डिग्गी, छात्राओ के लिए प्रोत्साहन राशि, कृषि यंत्र, आवेदन की स्थिति जानने आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इसी एप पर आप राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के बागवानी विभाग की सेवाओं जैसे फव्वारा संयंत्र, ड्रिप संयंत्र, मिनी स्प्रिंकलर संयंत्र, माइक्रो स्प्रिंकलर संयंत्र, रेनगन, ग्रीन हाऊस, शेडनेट हाऊस आदि की भी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

Raj Mandi App पर लें एग्री बिजनेस की जानकारी

राज मंडी एप पर ही आप राजस्थान में निवेश के अवसर, कृषि प्रसंस्करण, व्यवसाय, निर्यात प्रोत्साहन नीति, बीटी कपास विक्रेता पंजीकरण, एपीडा मे पंजीकृत निर्यातकों की सूची, जैविक उत्पादक व व्यापारी, जोधपुर संभाग में जीरा व इसबगोल की निर्यात आधारित प्रसंस्करण इकाइयों के लिए दिशा निर्देश व EOI आदि की जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: तुरंत कमरा ठंडा कर देता है ये नया Air Cooler, सिर्फ 965 रूपये में यहां से खरीदें

Raj Mandi App पर ये भी सुविधाएं

राज मंडी एप पर ही आप राजस्थान समेत भारत सरकार की किसानों की सेवा के लिए चलाई कई वेबसाइट्स की जानकारियां भी प्राप्त करने समेत उन पर भी जा सकते हैं। इनमें कृषि मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद, राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, एपीडा, कृषि पोर्टल, एगमार्कनेट, ई-नाम, राज. स्टेट गर्वमेन्ट, पोर्टल, लघु कृषक व्यापार संघ, विश्व खाद्य संगठन, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि वि0 वि0 बीकानेर, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौ0 वि0 वि0 उदयपुर, श्री कर्ण नरेन्द कृषि वि0 वि0 जोबनेर
कृषि विश्वविद्यालय कोटा, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर आदि की वेबसाइट्स भी जा सकते हैं।

Mandi Bhav App Download यहां से करें

Raj Mandi App को आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अथवा यहां क्लिक करके अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। राज मंडी एप को 4प्लस रेटिंग मिली हुई है। इसको अभी तक इसें 10 हजार से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐसे में आप भी इस एप को डाउनलोड करके हर पल अपने फोन पर ही रामंगज मंडी भाव, जयपुर मंडी भाव, जोधपुर मंडी भाव, केकड़ी मंडी भाव समेत राजस्थान की सभी प्रमुख मंडियों के भाव जान सकते हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

12 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

16 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

16 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

16 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

17 घंटे ago