गैजेट

अब WhatsApp वॉइस मैसेज पढ़ भी सकेंगे आप, जान लीजिए तरीका

जयपुर। Whatsapp Voice Message को अब आप टेक्स्ट फॉर्मेट में भी पढ़ सकेंगे। जी हां, अब व्हाट्सएप के नए अपडेट में एक ऐसा फीचर आ रहा जिससे आप वॉइस मैसेज को टेक्स्ट फॉर्मेट में बदल सकेंगे। गौरतलब है कि यह मैसेजिंग एप समय—समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट्स लाता रहता है और अब यह नया फीचर आने वाला है। हाल ही में व्हाट्सएप ने सभी डिवाइसेज पर कॉलिंग फीचर के लिए अपडेट जारी किया था। इतना ही नहीं बल्कि अब व्हाट्सएप 3 अन्य नए फीचर्स भी आ रहे हैं जो काफी उपयोगी सबित होने वाले हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप के इस नए फीचर में आप यूजर एप के अंदर ही वॉइस नोट्स को ट्रांसक्राइब कर सकेंगे। अभी तक आप व्हाट्सएप में भेजे गए वॉइस मैसेज को सिर्फ सुन सकते थे, लेकिन अब आप उन्हें हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली और रूसी जैसी भाषाओं में टेक्स्ट फॉर्मेट में ट्रांसक्राइब कर सकेंगे। आने वाले समय में इस फीचर में और भी भाषाएं जुड़ेंगी।

ऐसे काम करता है ये फीचर

व्हाट्सएप के इस फीचर को यूज करने के लिए आपको अपनी पसंद की भाषा सलेक्ट करनी होती है। इसके बाद उसी भाषा में ट्रांसक्रिप्शन करने के लिए एक छोटा सा पैकेज डाउनलोड करना होता है। यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो वॉइस मैसेज सुनने की बजाय उन्हें पढ़ना अधिक पसंद करते हैं। इसके अलावा आप प्रत्येक वॉइस मैसेज के लिए अलग-अलग भाषा सलेक्ट कर सकते हैं।

स्क्रीन के साथ शेयर करें वॉइस

जी हां, अब आप वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयर करते समय अपनी वॉइस भी शेयर कर सकते हैं। इसका मतलब आप वीडियो के साथ-साथ उसमें चल रही आवाज भी अपने फ्रेंड्स या परिवार वालों को सेंड कर सकते हैं। इसकी वजह से फ्रेंड्स व और परिवार के साथ मिलकर वीडियो देखना और भी शानदार हो जाएगा।

एकसाथ 32 यूजर करें वीडियो कॉल

व्हाट्सएप पर अब आप एक वीडियो कॉल में 32 लोग यूजर जुड़ सकते हैं। यह यह लिमिट कम थी, परंतु अब इससें अधिक से अधिक यूजर्स के साथ एकसाथ वीडियो कॉलिंग करना आसान हो जाएगा।

बोलने वाले को करें हाइलाइट

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के समय बहुत सारे लोग होते हैं तो यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि बोल कौनसा यूजर रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए व्हाट्सएप पर अब बोलने वाला व्यक्ति हाइलाइट होकर सबसे ऊपर दिखेगा।

Jaipur News ePaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

इसी तरह की ख़बरों के लिए हमारे WhatsApp Channel को फॉलो करें

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर में जनता को मिलेगी कचरे वाली बिजली, 2025 में होगी सप्लाई

Jaipur waste to energy plant: आम के आम और गुठलियों के दाम तो आपने भी…

1 घंटा ago

शनि मंदिर से मूर्तियां उखाड़कर बाहर फेंकी, गुस्साएं लोगों ने प्रशासन से की ये मांग

 Shahpura News : प्रदेश के शाहपुरा जिले में एकबार फिर से माहौल खराब करने की…

2 घंटे ago

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

5 घंटे ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

5 घंटे ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 घंटे ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

6 घंटे ago