गैजेट

आप जो Facebook चलाते हैं उसके मालिक के पास 15576548350000 रूपये हैं, ये हैं दुनिया के टॉप 5 नए अमीर शख्स

जयपुर। Facebook एक ऐसी चीज है जिसका आज के समय में हर कोई यूज करता है। स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट में फेसबुक डॉक्टकॉम खोलकर या या फेसबुक एप डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक एक ऐसा जरिया है जिस पर दुनिया के किसी भी कोने में फ्रेंड बनाए जा सकते हैं व अपना कंटेंट दिखा सकते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि जिस व्यक्ति का यह फेसबुक बुक वो कितना अमीर है? शायद आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। तो आइए जानते हैं फेसबुक का मालिक कितना अमीर है और भारत के अंबानी—अडाणी उसके सामने दौलत के मामले में कहा टिकते हैं।

Facebook के मा​लिक के पास इतनी दौलत है

फेसबुक के मालिका का नाम जुकरबर्ग बर्ग हैं जो अमेरिकन हैं। उनके पास 15576548350000 रूपये की दौलत है। जी हां, हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर लोगों को लिस्ट जारी हुई है जिसमें मार्क जुकरबर्ग तीसरे नंबर पर रहे हैं। उनके पास 187 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जो भारतीय मुद्रा में 15576548350000 रूपये बैठती है। फेसबुक के मालिक जुकरबर्ग ने टेस्ला के मालिक एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए यह पोजीशन हासिल की है। आपको बता दें कि 2020 के बाद यह पहली बार है जब जुकरबर्ग के यह स्थान हासिल किया है।

जुकरबर्ग ने एलिन मस्क को पीछे छोड़ा

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक एलन मस्क 181 बिलियन डॉलर (₹15.07 लाख करोड़ से ज्यादा) की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में चौथे स्थान पर आ चुके हैं। वो मार्च महीने की शुरुआत में इस लिस्ट में पहले स्थान पर थे। जबकि अब मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 187 बिलियन डॉलर (₹15.57 लाख करोड़ से ज्यादा) है। इस वर्ष एलन मस्क की संपत्ति में 48.4 बिलियन डॉलर (₹4.03 लाख करोड़ से ज्यादा) की कमी आई है। वहीं, जुकरबर्ग ने अपनी संपत्ति में 58.9 बिलियन डॉलर (₹4.90 लाख करोड़ से ज्यादा) जोड़े हैं।

यह भी पढ़ें: QR Code Scan Fraud से हो रहे बैंक अकांउट खाली, आप ऐसे करें अपना बचाव

भारत का कोई भी बिजनेसमेन टॉप टेन बिलेनियर में नहीं

आपको जानकर हर्ष होगा कि भारत का कोई भी बिलेनियर इस लिस्ट में टॉप 10 में शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 112 बिलियन डॉलर (करीब ₹9.32 लाख करोड़) की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर हैं। जबकि गौतम अडाणी इस लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं जिनकी नेटवर्थ 104 बिलियन डॉलर (₹8.66 लाख करोड़) है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर शख्स

आपको बता दें कि इस समय बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है जिनके पास 18.57 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। जबकि, 17.24 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं, 12.74 बिलियन डॉलर की संपत्ति के पास बिलगेट्स दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

8 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

1 घंटा ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

15 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

19 घंटे ago