Categories: भारत

TOP TEN – 1 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..

 

  • नूंह हिंसा में फंसे लोगों को पुलिस सुरक्षा में पुलिस लाइन ले जाया गया
  • प्रधानमंत्री के साथ आज मंच साझा करेंगे शरद पवार, इंडिया के नेता नाराज
  • महाराष्ट्र के ठाणे में 100 फीट ऊंचाई से क्रेन और स्लैब गिरने से 16 लोगों की मौत
  • संसद का 9वां दिन, लोकसभा में गृहमंत्री शाह पेश करेंगे दिल्ली सेवा बिल
  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा मुकाबला
  • राजस्थान में भाजपा का आज सचिवालय घेराव
  • अगस्त-सितंबर महीने में राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में सामान्य बारिश की संभावना
  • 1 अगस्त से देश में ITR, सिलेंडर सहित हुए कई बदलाव
  • ट्रेन से 1 घंटे में पूरी होने वाली यात्रा के लिए ब्रिटिश पीएम सुनक ने प्राइवेट जेट का किया इस्तेमाल
  • चांद के पास जाने के लिए ऑर्बिट से चांद की ओर बढ़ने लगा चंद्रयान-3

 

1. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नूंह में नलहड़ शिव मंदिर पहुंचे थे। भगवा यात्रा के दौरान दो गुटों में टकराव हो गया। मुस्लिम समुदाय की ओर से यात्रा पर पथराव, गोलीबारी और आगजनी की खबरें सामने आई। इस घटना में गुरुग्राम, रेवाड़ी और पलवल जिलों से गए 500 से अधिक लोग वहीं फंस गए। देर रात इन लोगों को पुलिस सुरक्षा में पुलिस लाइन ले जाया गया। 

 

2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज पुणे में लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान इंडिया के वरिष्ठ नेता शरद पवार भी उनके साथ मंच साझा करेंगे। इस बात से कांग्रेस सहित पूरा गठबंधन असहज है। विपक्षी दलों का मानना है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को इस वक्त पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने से बचना चाहिए था। 

 

3. महाराष्ट्र के ठाणे में पुल निर्माण के दौरान क्रेन और स्लैब गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगों  के घायल होने की भी खबर मिली है वहीं कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए है। जानकारी के मुताबिक वहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण मजदूरों की जान चली गई। एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है और काम कर रही हैं। 

 

4. संसद का आज 9वां दिन है और आज भी सत्र हंगामेदार रहने के आसार है। विपक्ष लगातार मणिपुर मुद्दे को लेकर हमलावर है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में दिल्ली में सेवाओं से जुड़ा बिल पेश करेंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी इस बिल को पेश होने से रोकने की कोशिश करेगी। 

 

5. भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। 1 अगस्त को होने वाला यह मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबर है। अगर टीम इंडिया जीतती है तो ये वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 13वीं सीरीज जीत होगी।

 

6. भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’अभियान के तहत 1 अगस्त यानि आज जयपुर में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। प्रदेशभर से बीजेपी नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। इस दौरान पेपर लीक, भ्रष्टाचार, महिला अपराध जैसे मुद्दों को विशेष रूप से उठाया जाएगा। 

 

7. देश में जुलाई माह में बारिश के कारण अधिकांश राज्य तरबतर हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त-सितंबर माह में मानसून धीमा पड़ सकता है। अगस्त से सितंबर के महीने के दौरान पूरे देश में सामान्य बारिश होने की संभावना है। हालांकि हिमालय से सटे हिस्सों में अधिक बारिश देखने को मिल सकती है लेकिन राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश का यह आंकड़ा सामान्य से भी कम रहेगा।

 

8. आज से देशभर में कई सारे बदलाव हुए हैं। 1 अगस्त से ITR फाइल करने पर अब पेनल्टी लगाई जाएगी। उधर सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये घटाए है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने आज से डोमेस्टिक क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है।

 

9. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश में यात्रा करने के लिए भी प्राइवेट जेट का इस्तेमाल किया। सुनक ने ब्रिटेन में जो यात्रा ट्रेन से करीब एक घंटे में पूरी हो सकती थी, उसके लिए प्लेन का इस्तेमाल किया। इस बारे में पूछने पर सुनक गुस्सा हो गए और इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए। सुनक का कहना है कि वक्त का सही इस्तेमाल करने के लिए उन्होनें ऐसा किया। 

 

10. चंद्रयान-3 पृथ्वी की ऑर्बिट से चांद की तरफ बढ़ने लगा है।  5 अगस्त को चंद्रयान चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंचेगा और 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा। इसरो ने कहा- चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है।
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago