सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश कुल्लू के कायस गांव में बादल फटने से 1 की मौत हो गई वहीं 3 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। इसके साथ ही 9 गाड़ियां पानी में बह गई है। IMD ने अगले 4 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश के लिए 17 जुलाई तक के लिए और उत्तराखंड में 18 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हरिद्वार में खतरे के निशान पर गंगा
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा था। 2 दिन से यमुना का वाटर लेवल कम हो रहा है। वहीं अब गंगा उफान मारने लगी है। उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों में अब गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। रविवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। खतरे का निशान 294 मीटर है। आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
बेंगलुरु में विपक्षी एकता का महाजुटान आज से, शरद पवार और ममता बनर्जी ने डिनर से किया इनकार
वाराणसी और प्रयागराज में भी बारिश के चलते छोटे मंदिरों में पानी भर गया है। साथ ही घाट भी डूबने लगे हैं। दिल्ली की बात करें तो कई दिनों से परेशानियां झेल रही दिल्ली में धीरे-धीरे राहत मिल रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बाढ़ की स्थिति साफ होने से यातायत को फिर से शुरू किया है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…