भारत

भारत समेत पूरी दुनिया के लिए काला दिन है 1 February Ka Itihas, खोया था इतना सबकुछ

जयपुर। 1 February Ka Itihas एक ऐसा इतिहास है जो भारत समेत पूरी दुनिया के लिए काला दिन है। 1 फरवरी का इतिहास (1 February History) हर किसी इंसान की आंख में आंसू ला देने वाला है। क्योंकि यह दिन दुनिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के दिल में एक टीस बनकर बस गया। साल 2003 में 1 फरवरी को ही अमेरिका का अंतरिक्ष शटल कोलंबिया अपना अंतरिक्ष मिशन समाप्त करने के बाद वापस धरती पर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। इनमें भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला (Kalpana Chawla) भी शामिल थी। कोलंबिया में मिशन विशेषज्ञ के तौर पर गईं कल्पना भारत के हरियाणा राज्य के करनाल में 1 जुलाई 1961 को जन्मी थी। कल्पना चावला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला थीं। ऐसे में आइए जानते हैं 1 फरवरी को देश और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं (1 February Incidents) के बारे में…

यह भी पढ़ें : 31 January Ka Itihas : भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना से लेकर देश दुनिया की प्रमुख घटनाएं

 

1 फरवरी को ही कल्पना चावला को खोया था

1 फरवरी 1785 को वॉरेन हेस्टिंग्स ने काउंसिल की बैठक में अंतिम बार हिस्सा लिया और फिर बंगाल के गवर्नर जनरल के पद से इस्तीफा दिया था।

1 फरवरी 1797 को लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के तौर पर शपथ ली थी।

1 फरवरी 1831 को कोलकाता में पहली ललित कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

1 फरवरी 1855 को ईस्ट इंडिया रेलवे का औपचारिक उद्घाटन हुआ था।

1 फरवरी 1881 को दिल्ली में सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई थी।

1 फरवरी 1922 को महात्मा गांधी ने भारत के तत्कालीन वायसराय को पत्र लिखकर बताया कि वह अपने आंदोलन को गति दे रहे हैं और असहयोग आंदोलन अब सविनय अवज्ञा आंदोलन होगा।

1 फरवरी 1977 को भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नयी दिल्ली में स्थापना।

यह भी पढ़ें : Valentine week calendar 2024 पूरा यहां देखें, जानें हर दिन क्या है खास

1 फरवरी को ही डेनियल पर्ल की हत्या हुई थी

1 फरवरी 1979 को ईरान के आध्यात्मिक नेता आयतुल्ला खामनेई 14 वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश वापस लौटे।

1 फरवरी 2002 को अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने हत्या की थी।

1 फरवरी 2003 को अंतरिक्ष से वापस लौटते हुए अमेरिका का अंतरिक्ष यान कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में आते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में भारत की कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गए थे।

 

1 फरवरी को ही सऊदी अरब में हज यात्रा में 250 से अधिक मौतें हुई थीं

1 फरवरी 2004 को सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल हुए थे।

1 फरवरी 2006 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र और नाइजर से पोलियो के उन्मूलन की सूचना दी और केवल भारत, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान में इसकी मौजूदगी की बात कही। इसका संक्रमण कुछ देशों में दोबारा लौटने की भी जानकारी दी थी।

1 फरवरी 2009 को भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्जा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार मिश्रित युगल (मिक्स्ड डबल) का खिताब जीता था।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago