10 March Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 10 मार्च (10 March Ka Itihas) साल का 70 वाँ दिन है। साल में अभी और 295 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 10 मार्च की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 10 मार्च की तारीख (10 March Ka Itihas) कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। आज ही के दिन 1897 में देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ था। सावित्रीबाई का जन्म 03 मार्च 1831 को महाराष्ट्र के सतारा के नायगांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्हें देश में महिला शिक्षा की अगुआ भी कहा जाता है। इसके अलावा देश दुनिया में 10 March Ka Itihas जान लीजिए।
यह भी पढ़ें: 9 March Ka Itihas: बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल आज ही के दिन सामने आई थी, मशहूर तबला वादक का जन्म हुआ!
1624 – इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1801 – ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना की गई।
1847 – हवाई में पहले सिक्के की ढलाई की गई थी।
1862 – ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने जांजीबार की आजादी को मान्यता प्रदान की।
1876 – ग्राहम बेल ने पहली बार टेलीफोन पर दोस्त से बात की और उन से कहा, “मेरी आवाज़ सुनो, मैं एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल हूं”
1922 – महात्मा गांधी को पहली बार साबरमती आश्रम के निकट से गिरफ्तार किया गया। उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया गया और छह वर्ष की क़ैद की सजा सुनाई गई, लेकिन उन्हें दो वर्ष बाद रिहा कर दिया गया।
1922 – चीन ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1933 – एडोल्फ हिटलर के जर्मनी का चांसलर बनने के फौरन बाद दचाउ में पहला यातना शिविर खोला गया, जहां एक अनुमान के अनुसार 32,000 लोगों की मौत हुई। इनमें कुछ बीमारी से मरे, कुछ कुपोषण से तो कुछ ने शारीरिक यातनाओं के कारण दम तोड़ दिया।
1969 – जेम्स अर्ल रे को मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या का दोषी करार देते हुए 99 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई।
1985 – भारत ने बेंसन एंड हेजेज क्रिकेट चैंपियनशिप में जीत हासिल की।
2003 – उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।
2006 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बारूदी सुरंग में विस्फोट से 26 लोगों की मौत हुई।
2010 – राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी गई।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Congress Candidates List Download यहां से करें
1996 – प्रियंका गोस्वामी – भारतीय महिला एथलीट (रेस वॉकर) हैं।
1981 – वाजिद ख़ान – भारत के मशहूर चित्रकार और ख्याति प्राप्त आयरन नेल आर्टिस्ट, पेटेंट धारक तथा आविष्कारक हैं।
1970 – उमर अब्दुल्ला – ‘जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेन्स’ के राजनीतिज्ञ और ‘अब्दुल्ला परिवार’ के वंशज हैं।
1932 – उडुपी रामचन्द्र राव – भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक और ‘इसरो’ के भूतपूर्व अध्यक्ष थे।
1934 – लल्लन प्रसाद व्यास, भारत के जाने-माने समाज सुधारक थे।
1945 – माधवराव सिंधिया – मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता थे।
2018 – सुरुज बाई खांडे – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
1999 – विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज – मराठी कवि, नाटककार, उपन्यासकार और लघु कथाकार थे।
1990 – दरबारा सिंह – पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1959 – मुकुन्द रामाराव जयकर – शिक्षाशास्त्री, समाजसेवक, न्यायाधीश, विधि विशारद तथा संविधानशास्त्रज्ञ थे।
1915 – गबर सिंह नेगी – प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त ‘विक्टोरिया क्रास’ पाने वाले भारतीय सैनिक थे।
1897 – सावित्रीबाई फुले – भारत की पहली महिला टीचर, पहले गर्ल्स स्कूल की संस्थापक।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…