हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..
1. संसद के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सत्र चर्चा के दौरान विवादित बयान दिया था जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चौधरी को सस्पेंड करने का प्रस्ताव दिया। आज सोनिया गांधी ने अधीर रंजन के सस्पेंशन को लेकर कांग्रेस सांसदों की बैठक बुलाई है।
2. राहुल गांधी पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया। इस पर बिहार की एक कांग्रेस विधायक का जबरदस्त बयान सामने आया है। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि 'हमारे राहुल जी जो हैं, उनको लड़कियों की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो तो किसी लड़की को देंगे, ई 50 साल के बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे। ई सब आरोप निराधार है।'
3. विपक्षी दलों का संगठन I.N.D.I.A आगामी चुनावों में एक सीट एक उम्मीदवार की रणनीति पर काम करने वाला है। ऐसे में एक साथ अधिक सीटों को कवर करने से अलायंस के लिए बड़ी सफलता होगी। इस बात पर कांग्रेस नेता मनु सिंघवी ने कहा कि इसी वजह से मोदी सरकार घबराई हुई है।
4. उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में ही तेज बारिश के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा ऋषिकेश, नैनीताल में भी तेज बारिश के कारण अलर्ट जारी किया गया है। जगह-जगह लोग पानी में फंसे हुए हैं।
5. दिल्ली में लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी है। प्रधानमंत्री 15 अगस्त को 9वीं बार ध्वजारोहण करेंगे। लाल किले के आसपास हाई सिक्योरिटी की गई है। लाल किले के 300 मीटर के दायरे में पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। इस बार स्वतंत्रता दिवस की थीम G-20 है।
6. पंजाब में बॉर्डर के पास घुसपैठ की कोशिश करने पर BSF ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। 11 अगस्त को सुबह सेना ने पंजाब के तरण तारण जिले में थेकलां गांव के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को अंदर आते देखा। सेना ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसके नहीं रूकने पर गोली चलानी पड़ा। जिसमें घुसपैठिए की मौत हो गई।
7. एअर इंडिया ने गुरुवार को अपना नया लोगो अनवील किया। नए लोगो में रेड. पर्पल के साथ सुनहरे रंगों का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने कहा, 'यह लोगो असीमित संभावनाओं और भविष्य के लिए एयरलाइन का बोल्ड, कॉन्फिडेंट आउटलुक दर्शाता है।'
8. वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में सर्वे जारी है। आज 8वें दिन का सर्वे किया जा रहा है। परिसर की पश्चिम दीवार से लेकर गुंबद और छत की बारीकी से जांच हो रही है। इसी बीच आज ज्ञानवापी में पूजन की मांग को लेकर अदालत में लंबित एख मुकदमे पर सुनवाई होगी। इसमें दोनों पक्ष के आम लोगों को भी पक्षकार बनने का मौका मिलेगा।
9. रूस ने 47 साल बाद अपना मून मिशन लॉन्च किया है। इस मून मिशन का नाम लूना-25 है। यह भारत के चंद्रयान-3 से 2 दिन पहले चंद्रमा पर उतर सकता है। रूस इसे साउथ पोल पर उतारने की तैयारी में है। क्योंकि चांद के इस पोल पर पानी मिलने की संभावना है।
10. आज सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' सिनेमाघरों रिलीज हो रही है। रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिकॉर्ड बनाए। करीब 3 लाख टिकट रिलीज से पहले ही बिके। इससे फिल्म की सक्सेस का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…