Categories: भारत

100 फीट ऊंचाई से क्रेन और स्लैब गिरने से महाराष्ट्र के ठाणे में 16 मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। निर्माण कार्य के दौरान क्रेन और स्लैब गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगों  के घायल होने की भी खबर मिली है वहीं कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए है। जानकारी के मुताबिक वहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने के कारण मजदूरों की जान चली गई। एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई है और काम कर रही हैं। 

 

एनडीआरएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में हाईवे पर रात में निर्माण कार्य चल रहा था। इस कार्य में जिस गर्डर लॉन्चिंग मशीन का इस्तेमाल एक्सप्रेस हाइवे के तीसरे चरण के निर्माण के लिए किया जा रहा था वो मशीन गिर गई। गर्डर मशीन को जोड़ने वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिरे। इस हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 3-4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

 

खबरों के मुताबिक अभी भी मलबे में कई लोग फंसे हुए है। घटनास्थल पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम का कहना है कि वहां सुरक्षा का कोई उपाय नहीं होने के कारण हादसा हुआ है। शाहपुर उपजिला अस्पताल में अब तक 15 शव लाए जा चुके हैं। मृतकों के साथ ही घायलों को भी अस्पताल में इलाज के लिए लाया जा रहा है।

 

एक्सप्रेस वे पर रात को निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिसकर्मी और अग्निशमन अधिकारी बचाव और राहत कार्य में लगे हुए हैं।  मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है। साथ ही एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। गर्डर मशीन का वजन अधिक होने से उसे वहां से हटाने में परेशानी हो रही है। साथ ही मलबा हटाने में भी रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago