Categories: भारत

तेज बारिश से 5 राज्यों में 16 लोगों की मौत, इंडिगो प्लेन 2 बार पाकिस्तान पहुंचा

भारत में मानसून की दस्तक के बाद कई राज्यों में हालात बिगड़ चुके हैं। असम में पहले से ही बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वहीं अब अगले 2 दिन देश पर भारी पड़ने वाले है। मौसम विभाग के अनुसार भारत के 25 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम के बिगड़ने से अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं खराब मौसम के चलते इंडिगो का जहाज दो बार पाकिस्तानी एयर स्पेस पहुंच चुका है।

 

इन स्थानों पर स्थिति भयावह

हिमाचल प्रदेश और असम में तेज बारिश होने से जलभराव हो गया है। हिमाचल प्रदेश में मंडी के बागपुल इलाके में बाघी ब्रिज के पास बादल फटने से बाढ़ आ गई। असम के बरपेटा जिले में करीब 1.70 लाख लोग बाढ़ के चलते प्रभावित हैं। NDRF, SDRF और फायर डिपार्टमेंट उन्हें रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहे हैं। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 2 दिन तक मध्यप्रदेश समेत 25 राज्यों में बिजली चमकने के साथ ही बहुत तेज बारिश होने वाली है। 

 

केदारनाथ यात्रा पर रोक

तेज बारिश के चलते उत्तराखंड के कई इलाकों में 3 लोगों की मौत की खबर मिली है। बारिश के अधिक बहाव के कारण बद्रीनाथ हाईवे बह गया है। मौजूदा हालातों को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। इसकी जानकारी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी। इनके अलावा बीते दिन देशभर में हुई बारिश से पांच राज्यों में 16 लोगों की जान गई है। राजस्थान में बिजली गिरने, मुंबई में इमारतें ढ़हने और दिल्ली में बिजली के खंभे से करंट लगने और  उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीवार गिरने जैसी घटनाओं से लोगों की जान चली गई।

देशभर में खराब मौसम के कारण इंडिगो फ्लाइट दो बार पाकिस्तान सीमा में जा पहुंची। रविवार शाम को इंडिगो फ्लाइट ने श्रीनगर से जम्मू के लिए उड़ान भरी। 28 मिनट के बाद यह फ्लाइट खराब मौसम की वजह से पाकिस्तान में एंट्री कर गई। 5 मिनट तक यह फ्लाइट पाक एयरस्पेस में रही फिर बाद में इस फ्लाइट की अमृतसर में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago