Categories: भारत

TOP TEN – 17 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..

 

  • चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल आज लैंडर से होगा अलग, लैंडर-रोवर 6 दिन बाद चंद्रमा पर
     
  • जम्मू-कश्मीर में मिनी बस पलटने से 13 यात्री घायल
     
  • मानसून सीजन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र से मांगी मदद
     
  • लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी
     
  • उड़ान योजना के 774 रूट्स में से 403 रूट्स ही चालू
     
  • BJP चुनाव समिति की बैठक में जीती हुई सीटों और हारी गई सीटों पर हुआ मंथन 
     
  • राहुल गांधी के भारत माता वाले बयान पर राजनीति शुरू, बीजेपी ने कहा ये अच्छा संकेत
     
  • केंद्र सरकार 2 राज्यों को देगी एडवांस सैलरी और पेंशन
     
  • नेपाल से 5 टन टमाटर आया भारत, गुरुवार से बिक्री शुरू
     
  • अटलांटिक महासागर में बोट पलटने से 60 के मरने की आशंका

 

1. 17 अगस्त को यानि आज इसरो चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लैंडर से अलग करेगा। इसके बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल तो चंद्रमा की कक्षा में 3-6 महीने रहेगा जबकि लैंडर-रोवर 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे। ये 14 दिन तक चंद्रमा पर पानी की खोज के साथ ही अन्य प्रयोग भी करेंगे। वहीं प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में 3-6 महीने रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा 

 

2. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तीर्थयात्रियों से भरी मिनी बस पलटने से 13 लोग घायल हो गए। बस में बैठे सभी यात्री मचैल माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। यह हादसा जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर मोदी ग्राउंड पर हुआ। हादसे में घायल यात्रियों के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

 

3. हिमाचल प्रदेश में पिछले 4 दिनों से बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर घटनाएं हुई जिनमें करीब 70 लोगों की जान जा चुकी है। मानूसन सीजन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से 6600 करोड़ रुपये की मदद मांगी है। हिमाचल में इस साल सेब के बागों में नुकसान देखा जा रहा है। 

 

4. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में दिल्ली में हुई बैठक में दिल्ली में कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक के बाद पार्टी नेता अलका लांबा मे जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस 2024 में लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी 7 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। 

 

5. मोदी सरकार की उड़ान योजना फेल होती नजर आ रही है। सस्ते किराए में हवाई यात्रा कराने वाली उड़ान योजना में आम नागरिक के उड़ने के सपने पूरे नहीं हुए। CAG की ऑडिट रिपोर्ट में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम की तीन चरणों में जांच की गई, जिसमें सामने आया कि इसके देशभर में कुल 774 रूट्स चुने गए थे। लेकिन, 403 रूट्स पर उड़ान शुरू नहीं हो पाई। केवल 371 रूट पर ही संचालन शुरू हुआ।

 

6. बुधवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पीएम मोदी सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया। खबरों के मुताबिक बीजेपी ने विधानसभा सीटों को 4 श्रेणियों में बांटा है। इनमें जीती हुई सीटों और हार मिलने वाली सीटों पर मंथन हुआ।

 

7. राहुल गांधी का हर बयान सियासत में हलचल पैदा कर देता है। संसद के मानसून सत्र में भारत माता को लेकर दिए बयान अब राजनीति शुरू हो गई है। राहुल गांधी के मणिपुर में भारत माता का कत्ल हुआ बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भारत माता का नारा लगा रही है, ये अच्छा संकेत है। 

 

8. केंद्र सरकार ओणम और गणेश चतुर्थी को ध्यान में रखकर दो राज्यों के केंद्रीय कर्मचारियों को एडवांस सैलरी और पेंशन की सौगात देने जा रही है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अगस्त महीने के लिए केरल के कर्मचारियों को 25 और महाराष्ट्र के कर्मचारियों को अक्टूबर के लिए 27 सितंबर को वेतन और पेंशन जारी की जाएगी। 

 

9. भारत और नेपाल के बीच हुई डील के मुताबिक नेपाल से टमाटर का आयात शुरू हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ के एमडी जोसेफ चंद्रा ने बताया कि नेपाल से आए टमाटर की बिक्री गुरुवार से होगी। नेपाल से 10 टन टमाटर आयात के लिए करार किया गया है। इनमें से 5 टन टमाटर भारत पहुंच चुका है। 

 

10. अटलांटिक महासागर में केप वर्डे आईलैंड के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में 60 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पिछले महीने सेनेगल से चली बोट में 100 से ज्यादा रिफ्यूजी सवार थे। इनमें से 8 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। 
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago