भारत

नीतीश नायडू छोड़िए, ये 17 सांसद बनाएंगे सरकार

17 MP Others 2024 : लोकसभा चुनाव-2024 का नतीजा आ चुका है। बीजेपी को 240 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, एनडीए के खाते में 292 सीटें आई हैं। लेकिन इस बार किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। इंडिया गठबंधन ने जोरदार कमबैक किया है। तभी तो 234 सीटों पर जीत दर्ज करके मोदी जी की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि अन्य के खाते में 17 सीटें गई हैं। अब ये अन्य ही फैसला करेंगे कि सरकार कौन बनाएगा। हालांकि बीजेपी लगातार नीतीश नायडू पर भरोसा जता रही है। लेकिन जब किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला तो ऐसी परिस्थिति में इन 17 सांसदों (17 MP Others 2024) का रोल अहम हो सकता है। ये सांसद ही अब मोदी सरकार का भविष्य तय करेंगे। चलिए जानते हैं कौन है ये सत्रह महत्वपूर्ण सांसद जो रातों रात सितारें बन गए हैं।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने दिया इस्तीफा, अब क्या होगा अगला कदम

कौन बनेगा प्रधानसेवक (Kaun Banega PM 2024)?

इस बार स्पष्ट बहुमत के बजाए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) में भाजपा को मात्र 240 सीटें मिलीं हैं। बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीट कम पर ही भाजपा को संतोष करना पड़ा हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को छू तो लिया है। लेकिन अगर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू दोनों खेला कर दे तो मोदी जी को भारी पड़ सकता है। क्योंकि चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए लाजिमी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना नामुमकिन है। लेकिन इनके अलावा भी 17 सांसद ऐसे हैं जो अन्य में आते हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सबसे तेज और सटीक जानकारी के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

कौन हैं वो 17 लोग जिनमें मोदी की जान अटकी है ?

जिन 17 सांसदों की हम बात कर रहे हैं उनमें बीजेपी और मोदी जी की जान अटकी हुई है। ये 17 सांसद कौन है। इनमें AIMIM के ओवैसी, बिहार के पूर्णिया से जीतने वाले पप्पू यादव, यूपी के नगीना से जीतने वाले चंद्रशेखर आजाद, पंजाब के फरीदकोट से जीतने वाले सबरजीत सिंह खालसा, खडूर साहिब से जीतने वाले अमृतपाल सिंह, दमन और दीव से जीतने वाले निर्दलीय पटेल उमेशभाई, सांगली से चुनाव जीतने वाले विशाल पाटिल, बारामूला से जीतने वाले इंजीनियर राशिद प्रमुख है। इन सभी की अहमियत काफी बढ़ चुकी है। इंडी वाले भी लगातार इनसे संपर्क बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में शुरु हुआ कुर्सी का खेला, बीजेपी बहुमत से दूर, इंडी को मिलीं 234 सीटें

पीएम मोदी ने इस्तीफा दिया (PM Modi Resign)

पीएम मोदी ने आज 5 जून को दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा (PM Modi Resign) सौंप दिया है। साथ ही उन्होंने मौजूदा मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश भी की है। इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11.30 बजे आखिरी मीटिंग हुई थी। इस बैठक में सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया तथा कई अहम मुददों पर भी चर्चा हुई। बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश तो हुई ही साथ में नीतीश कुमार के साथ को लेकर भी खास चर्चा हुई।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: 17 mp others 202417 other seat lok sabha 202417 सांसद जो मोदी का खेल बिगाड़ेंगे17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश4 जून चुनावी नतीजेAIMIM Asaduddin OwaisiAIMIM के ओवैसीlection result live news 5 june 2024loksabha chunav newsMorning news india electionMorning news india LOK SABHAPappu yadav mppm modi news todayPM Modi Resignअसदुद्दीन ओवैसीखडूर साहिब से जीतने वाले अमृतपाल सिंहदमन और दीव से जीतने वाले निर्दलीय पटेल उमेशभाईपंजाब के फरीदकोट से जीतने वाले सबरजीत सिंह खालसापीएम मोदी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपाबारामूला से जीतने वाले इंजीनियर राशिदबिहार के पूर्णिया से जीतने वाले पप्पू यादवमोदी ने दिया इस्तीफायूपी के नगीना से जीतने वाले चंद्रशेखर आजादलोकसभा चुनाव रिजल्ट लेटेस्ट खबरेंसांगली से चुनाव जीतने वाले विशाल पाटिल

Recent Posts

जयपुर में खीर विरतण के दौरान RSS कार्यकताओं पर चाकू से हमला, 10 घायल

जयपुर। Jaipur News : बॉलीवुड फिल्म 'मां तुझे स्लाम' में सनी देओल का वो डायलॉग…

20 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 18 October 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 18 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 18 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

मरीजों की जान किसके हवाले, आखिर कौन लेगा जिम्मेदारी

Resident Doctors Strike: राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर कल से एक बार फिर हड़ताल पर हैं।…

16 घंटे ago

कल से एक महीने जमेगा जयपुर स्थापना दिवस का रंग, बॉलीवुड सितारे और कलाकार करेंगे परफॉर्म

Jaipur Day celebrations Nagar Nigam Heritage: जयपुर स्थापना दिवस समारोह 18 अक्टूबर से 18 नवंबर…

17 घंटे ago

पाराशर धाम बाबा का छत्तीसगढ़ में सजा दिव्य दरबार, देखें पर्चे पर चमत्कार

जयपुर। Parashar Dham : बागेश्वर धाम बाबा की तरह फेमस हुए मात्र 9 साल के…

18 घंटे ago