Categories: भारत

TOP TEN – 18 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • केरल के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी ने आज बेंगलुरु में ली आखिरी सांस 
  • विपक्षी एकता से अधिक पार्टियां आज दिल्ली में NDA की बैठक में होंगी शामिल
  • मैतई के गढ़ में सरकारी दफ्तर होने के कारण कुकी कर्मचारी ड्यूटी पर जाने से करने लगे आनाकानी
  • बेंगलुरु में दूसरे दिन की बैठक में सोनिया गांधी को बनाया जा सकता है विपक्षी दलों का प्रमुख
  • सीमा हैदर के घर के बाहर सिक्योरिटी टाइट, IB के इनपुट के आधार पर ATS लगाएगी सच का पता
  • पाकिस्तान में मंदिरों की सुरक्षा के लिए 400 से ज्यादा हिंदू पुलिसकर्मियों को किया तैनात
  • सहारा इंडिया में लोगों का अटका पैसा वापस दिलाने के लिए अमित शाह लॉन्च करेंगे 'सहारा रिफंड पोर्टल'
  • हिमाचल में तीन दिन के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी
  • पंजाब की जनता बाढ़ से त्रस्त और सीएम पॉलिटिकल टूरिज्‍म में मस्त- तरुण चुग

 

1. केरल में कांग्रेस के दिग्गज नेता और 2 बार सीएम रह चुके ओमान चांडी का मंगलवार को निधन हो गया। 2019 से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 79 वर्ष की उम्र में ओमान चांडी ने बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। ओमान चांडी केरल में कांग्रेस के सबसे अधिक समय तक सदस्य रहने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। उनके निधन की जानकारी केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन और चांडी के परिजनों ने दी।

 

2. भारतीय जनता पार्टी आज दिल्ली में NDA के सहयोगी दलों के साथ मीटिंग करने जा रही है। खबरों के मुताबिक NDA की इस बैठक में विपक्षी एकता से अधिक पार्टियां शामिल होंगी। इस बैठक में करीब 38 पार्टियां शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे विपक्षी एकता के सामने शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। NDA की होने वाली आज की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। 

 

3. मणिपुर में मैतेई समुदाय को ST का दर्जा देने की बात को लेकर 3 मई से हिंसा जारी है। मणिपुर में सरकार ने ‘नो वर्क नो पे’ का आदेश जारी किया था जिसमें सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को अपने-अपने इलाकों में हाजिरी लगाने की परमिशन दी थी। लेकिन अभी तक भी ये कर्मचारी अपने इलाकों को छोड़ने को तैयार नहीं है। कुकी समुदाय के कर्मचारियों का कहना है कि उनके अधिकांश सरकारी कार्यालय मैतेई समुदाय के क्षेत्र में है। कुकी कर्मचारियों के लिए घाटी में लौटना खतरे से कम नहीं है।

 

4. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार को विपक्षी एकता की बैठक का दूसरा दिन है। आज की बैठक के लिए माना जा रहा है कि सोनिया गांधी को विपक्षी दलों का प्रमुख बनाया जा सकता हैं वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार संयोजक की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, राज्यवार गठबंधन, सीट शेयरिंग के अलावा महागठबंधन के नए नाम पर चर्चा हो सकती है।

 

5. पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 10.30 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक लगभग 40,800 वर्ग मीटर में बनाए गए इस नए टर्मिनल की बिल्डिंग लगभग 710 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई है। 

 

6. पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की प्यार की कहानी किस मोड़ की तरफ जाएगी इसका जल्द खुलासा होने वाला है। सोमवार को एटीएस ने सीमा हैदर को ग्रेटर नोएडा स्थित घर से हिरासत में  लिया और कमांड कंट्रोल रूम ले गए। वहां ATS ने सीमा से करीब 8 घंटे पूछताछ की। IB से इनपुट मिलने के बाद ATS पूरे एक्शन में है। सीमा हैदर के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है, वहीं सचिन के परिवार को किसी से नहीं मिलने दिया जा रहा है। ATS इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिले इनपुट के सच की जांच कर रही है। 

 

7. पाकिस्तान में पिछले दिनों हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई और आसपास रहने वाले हिंदू लोगों के घरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। हिंदू मंदिरों पर हमले की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक सिंध के मंदिरों की सुरक्षा के लिए 400 से ज्यादा हिंदू पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

 

8. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को नई दिल्ली में सुबह 11:00 बजे अटल ऊर्जा भवन में 'सहारा रिफंड पोर्टल' लॉन्च करेंगे। इस पोर्टल के जरिए सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे लौटाए जाएंगे। सहारा इंडिया की को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के 10 करोड़ निवेशकों के पैसे फंसे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 'सहारा-सेबी रिफंड अकाउंट' से 5,000 करोड़ रुपए सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (CRCS) में ट्रांसफर किए जाएं।

 

9. हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तेज वर्षा होने की संभावना है। हरियाणा के 17 जिलों में मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। 

 

10. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। भगवंत मान के बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने को लेकर तरुण चुग ने कहा कि पंजाब को बाढ़ में छोड़ सीएम मान पॉलिटिकल टूरिज्‍म में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ के हालात से आम जन का जीवन त्रस्त है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago