हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……
- 'मिशन 2024' भाजपा का आज हरियाणा में बजेगा डंका, शाह रैली को करेंगे संबोधित
- हिंदू सेना ने फिल्म आदिपुरुष को बैन करने के लिए दिल्ली हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
- भिखारी पाकिस्तान को बस चीन का ही सहारा, और कोई नहीं दे रहा साथ
- भाजपा की विदाई के लिए अखिलेश यादव ने रणनीति का किया खुलासा, क्या हैं PDA फॉर्मूला?
- नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर पूर्व पीएम गुजराल के बेटे ने किया समर्थन
- पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके
- दिल्ली में मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार, माह के अंत तक आने की संभावना
- मणिपुर में उपद्रवियों ने बीजेपी कार्यालय में जमकर की तोड़फोड़, बीजेपी के झंडे भी उखाड़ फेंके
- TCS के शेयरों में भारी गिरावट, टूट गई बड़ी डील
- पीएम मोदी के शो मन की बात का 102वां एपिसोड आज होगा टेलीकास्ट
1. मोदी सरकार ने 9 साल पूरे होने पर भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। 'मिशन 2024' के तहत भाजपा आज हरियाणा में चुनावी बिगुल फूंक रही है। भाजपा के 9 साल पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह पंजाब और हरियाणा में रैली करेंगे। यहां सिरसा में अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10, जबकि पंजाब की 13 सीटों में से 4 सीटें हासिल की थीं। कांग्रेस को पंजाब में 8 सीटें मिली थीं।
2. फिल्म आदिपुरुष जनमानस की भावनाओं को आहत करने के कारण विवादों से घिर चुकी है। इस फिल्म को बैन करने के लिए हिंदू सेना ने दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता ने फिल्म पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। इस फिल्म में लंका लगा देंगे, तेरी जली तेरे बाप की जलेगी जैसे कई डायलॉग्स की वजह से इसे बैन करने की मांग की गई है।
3. आर्थिक तंगी से जूझते पाकिस्तान को किसी भी देश ने कर्ज देने से मना कर दिया है। वहीं पाकिस्तान को IMF से भी राहत नहीं मिल पाएगी। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में डूबते पाकिस्तान को सिर्फ चीन का सहारा मिला है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान को अपने करीबी सहयोगी चीन से एक अरब डॉलर मिले हैं। अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए एक विकल्प की तलाश कर रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि चीन उसे चार अरब डॉलर का द्विपक्षीय ऋण देगा।
4. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को मात देने के लिए अपनी रणनीति का खुलासा किया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि PDA यानि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक। इन तीनों की एकता बीजेपी पर भारी पड़ेगी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीजेपी 2014 में सत्ता में जैसे आई थी, 2024 में उसकी वैसे ही विदाई होगी। इससे पहले अखिलेश यादवे ने ’80 हराओ, बीजेपी हटाओ’ का नारा दिया था।
5. केंद्र सरकार ने 16 जून को नई दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल दिया है। अब इसको प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा। इस पर पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे और शिरोमणि अकाली दल के नेता नरेश गुजराल का बयान सामने आया है। उन्होनें कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू को सर्वोच्च सम्मान देते हैं लेकिन संग्रहालय का नाम उन पर (नेहरू) कैसे रखा जा सकता है। उन्होनें कहा मुझे लगता है कि यह गैर-जरूरी विवाद है। वहां 15 प्रधानमंत्रियों के काम को पहचान मिल रही है।
6. उत्तर भारत में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस बार आया भूकंप पिछली बार से कम था। लेकिन लोग डरकर घरों से बाहर आ गए। इस बार भी केंद्र जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के पास कटरा में था। भूकंप रविवार अलसुबह 3.50 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसका कंपन 4.1 मेग्नीट्यूड था। इसका असर जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में भी महसूस किया गया।
7. इस बार मानसून की देरी केरल से ही हो गई है। हमेशा 1 जून को केरल में पहुंचने वाला मानसून 5 जून के बाद पहुंचा। इसका असर अन्य राज्यों में भी दिख रहा है। स्काईमेट वेदर के अनुसार दिल्ली में जून माह के अंत तक मानसून के आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तिथि 27 जून है। लेकिन अगस्त और सितंबर में कम बरसात का अनुमान लगाया है।
8. मणिपुर में हर तरह से नुकसान कर चुके उपद्रवी अब भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हिंसा को रोकने के बजाय उसे बढ़ाते ही जा रहे हैं। 16 जून को रात मणिपुर के थोंगजू में उपद्रवियों ने बीजेपी दफ्तर पर हमला कर दिया। वहां जमकर पथराव और तोड़फोड़ की गई है। इतना ही उपद्रवियों ने बीजेपी के झंडे भी उखाड़कर फेंक दिए। राज्य में हालात तनावपूर्ण होने के चलते पूर्व आर्मी चीफ प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप के लिए अपील कर चुके हैं।
9. TCS के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। खबरों के मुताबिक देश की दूसरे सबसे वैल्यूएबल कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज एक बड़ी डील टूट जाने के कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट हुई है। टीसीएस का शेयर शुक्रवार को 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 3,175.25 रुपये पर बंद हुआ। इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप में 15,002.11 करोड़ रुपये की गिरावट आई। TCS की Transamerica Life Insurance के साथ 2018 में डील हुई थी जो खत्म हो गई है।
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात का 102वां एपिसोड आज सुबह 11 बजे से टेलीकास्ट होगा। यह शो हमेशा महीने के आखिरी रविवार को टेलीकास्ट किया जाता है। लेकिन पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसलिए इसे एक सप्ताह पूर्व प्रसारित किया जा रहा है। पीएम ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी कि जून में मन की बात रेडियो कार्यक्रम 18 जून को होगा।