Categories: भारत

TOP TEN – 19 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • शिवसेना का स्थापना दिवस आज, शिंदे गुट और ठाकरे गुट अलग-अलग स्थानों पर करेंगे कार्यक्रम

 

  • गृहमंत्री शाह ने हरियाणा सरकार को कहा 3D सरकार

 

  • वंदे भारत पर फिर पथराव, दिल्ली से देहरादून जा रही ट्रेन पर की पत्थरबाजी

 

  • दिल्ली-एनसीआर में झमाझम, गर्मी से मिली राहत

 

  • फिल्म मेकर्स ने आदिपुरुष से विवादित डायलॉग्स को हटाने का लिया फैसला

 

  • पुरी की जगन्नाथ यात्रा 20 जून से शुरु, जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के अलौकिक दर्शन

 

  • अनवॉन्टेड कॉल से छुटकारा पाने के लिए करना होगा इंतजार, नवंबर तक का समय दिया

 

  • 5 साल पुराने धोखाधड़ी केस में एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर

 

  • यूपी-बिहार में हीटवेव के कारण हुई मौतों की जांच के लिए अफसरों की टीम गठित, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

 

  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का सुनहरा मौका, 5 दिन में करना होगा आवेदन

 

1. आज यानि 19 जून को शिवसेना अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट इस मौके पर मुंबई में दो अलग-अलग जगह पर आयोजन कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना उत्तर पश्चिमी मुंबई के गोरेगांव में नेस्को मैदान में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। वहीं उद्धव ठाकरे गुट ने सेंट्रल मुंबई में सायन के शणमुखानंद हॉल में अपना कार्यक्रम रखा है। स्थापना दिवस पर दोनों गुटों में बयानबाजी को सकती है क्योंकि दोनों ही गुट आने वाले चुनावों की तैयारी में है। 

 

2. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 जून को मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर मिशन 2024 के तहत पंजाब और हरियाणा दौरे पर रहे। उन्होनें हरियाणा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां की हुड्डा सरकार 3D सरकार थी। पहला D दरबारी, दूसरा D दामाद और तीसरा D डीलरों की सरकार थी। मनोहर लाल खट्टर जी ने यह तीनों D समाप्त कर दिया है। बता दें कि शाह की रैली से पहले किसानों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि जो वादे आंदोलन में किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया। 

 

3. बीती रात 18-19 जून की रात को दिल्ली से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। मेरठ-मुजफ्फरनगर रेलवे ट्रैक के नारा जडोदा रेलवे स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई। आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली मंडर की आरपीएफ की टीम काम कर रही है। जनवरी 2023 से वंदे भारत ट्रेन पर पत्थराबाजी की ये 7वीं घटना है। इसके पहले मई में केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए थे

 

4. कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को सोमवार को राहत मिली है। पिछले 5-6 दिनों के मुकाबले तापमान में कमी देखी गई है। सोमवार की सुबह दिल्ली और नोएडा में बारिश हुई। लेकिन तेज बारिश नहीं होने के कारण अभी भी उमस बनी हुई है। 20 जून के बाद बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा।

 

5. 16 जून को रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष विवादों से घिरी हुई है। फिल्म में कुछ अमर्यादित डायलॉग्स का यूज किया गया जो कि जनमानस की भावनाओं को आहत करने वाले हैं। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म से इन डायलॉग्स को हटाने का फैसला ले लिया है। राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला ने ट्वीट कर कहा कि इसी हफ्ते फिल्म में बदलाव हो जाएगा। पहले दिन 140 करोड़ के रिकॉर्ड कलेक्शन के बाद अब तक 240 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर चुकी है।

 

6. पुरी में 20 जून से जगन्नाथ यात्रा शुरु होने जा रही है। रविवार को देवताओं का बनकलागी अनुष्ठान किया गया। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। कलाकारों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को सजाया। यात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु जगन्नाथ के नेत्र उत्सव से होगी। इस मौके पर जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के अलौकिक दर्शन होंगे। मंगलवार को प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा में 25 लाख से भी अधिका लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

 

7. मोबाइल में सबसे बड़ी प्रॉब्लम अनचाहे कॉल/मैसेज आने की होती है। ट्राई की ओर से इन्हें ग्राहकों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। लेकिन इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा। पूर्व में भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इसके लिए 1 मई का समय दिया था लेकिन अब इसका समय 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। ट्राई ने व्यावसायिक कॉल या मैसेज भेजने वाली संस्थाओं और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को अनचाहे कॉल/मैसेज की पहचान और इन्हें ब्लॉक करने के लिए जरूरी डिजिटल प्लेटफार्म तैयार करने के कहा है। 

 

8. झारखंड के फिल्म निर्माता अजय सिंह ने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल के खिलाफ चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। 5 साल पुराने धोखाधड़ी केस में अभिनेत्री अमीषा ने शनिवार को रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। समन के बावजूद कई तारीखों में उपस्थित नहीं होने के कारण कोर्ट ने अमीषा को वारंट जारी किया था। इस मामले में अगली सुनवाई 21 जून को होगी। 

 

9. उत्तर प्रदेश और बिहार में हीटवेव के कारण एक सप्ताह में 100 से अधिक मौतें हो चुकी है। इसके लिए सरकार की ओर से निदेशक स्तर के दो अफसरों की टीम गठित की गई। इस टीम ने रविवार को मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौतों के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन मौतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। वहीं सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और अधीक्षकों को इलाज की सारी व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है।

 

10. सरकार की ओर से सस्ता सोना खरीदने का मौका आ गया है। आरबीआई द्वारा गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए आपके पास 5 दिन का समय है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड यानी SGB में ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं। ऑफलाइन के लिए नामित बैंक की शाखा में जाकर फॉर्म भरना होगा। RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के लिए कम से कम 1 ग्राम सोना और अधिकतम 500 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। बॉन्ड की परिपक्वता अवधि 8 वर्ष है। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago