भारत

20 February Ka Itihas: आज ही भारत की आजादी का ऐलान हुआ था, सुभाष चंद्र बोस को हुआ था भारी नुकसान!

20 February Ka Itihas: सदियों तक अंग्रेजों की गुलामी की बेड़ियों में कैद रहने के बाद भारत को आज ही के दिन 20 फरवरी 1947 को रिहाई मिली थी। भले ही हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन भारत के इतिहास के लिए 20 फरवरी की तारीख बहुत मायने रखती है। ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को 30 जून, 1948 तक ब्रिटेन की गुलामी से आजाद करने की घोषणा इसी (20 February Ka Itihas) दिन की थी। वही सुभाष चंद्र बोस को भी इस दिन भारी नुकसान उठाना पड़ा था। तो चलिए जान लेते हैं।

यह भी पढ़ें: 19 February History in Hindi: स्वतंत्रता सेनानी गोखले के निधन समेत जानें 10 बड़ी घटनाएं

20 फरवरी को हुई महत्त्वपूर्ण घटनाए

1547 – एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर राज्याभिषेक हुआ।
1798 – लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पद से हटा दिया।
1833 – मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
1835 – कलकत्ता में पहला मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
1846 – अंग्रेजों ने लाहौर पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1868 – ‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
1872 – न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला।
1873 – कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
1935 – कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला घोषित हुई।
1947 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को स्वतंत्र करने के बारे में घोषणा की।
1962 – जान एच ग्लेन अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री बने।
1965 – नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो तथा ज़रूरी डेटा भेजे।
1968 – मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
1976 – मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर प्रोडक्शन शुरू हुआ।
1988 – रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
1999 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की, दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
2000 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का फैसला किया।
2002 – काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
2003 – ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।

यह भी पढ़ें: जिसके आगे झुक गए PM Modi, उस महान आत्मा ने चंद्रगिरी पर्वत पर त्यागा शरीर

20 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1955 – रघुवेंद्र तंवर – मशहूर भारतीय साहित्यकार हैं।
1946 – पंकज बिष्ट – हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार, व समालोचक है।
1945 – अनु कपूर, अंताक्षरी फेम विलक्षण भारतीय अभिनेता
1947 – जयन्त कुमार मलैया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता, मध्य प्रदेश।
1976 – रोहन गावास्कर, क्रिकेटर सुनील गावस्कर के सुपुत्र
1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री जो गजिनी फिल्म में थी
1936 – जरनैल सिंह – फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।
1935 – एन. जनार्दन रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के सीएम रहे।
1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।
1932 – भबेन्द्र नाथ सैकिया – भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक व फ़िल्म निर्देशक थे।

20 फरवरी को हुए निधन

1972 – शिवनारायण श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं चिंतनशील रचनाकार।
1985 – भवानी प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
1950 – शरत चन्द्र बोस – स्वतन्त्रता सेनानी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई साहब।
1934 – स्वामी शिवानन्द – रामकृष्ण मिशन के दूसरे संघाध्यक्ष थे।

20 फरवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अरुणाचल प्रदेश दिवस।
मिजोरम दिवस।
विश्व सामाजिक न्याय दिवस

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

12 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

15 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

17 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

18 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

19 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago