Categories: भारत

TOP TEN – 20 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • संसद का मानसून सत्र आज से, अडाणी, मंहगाई और राहुल गांधी के मुद्दों से आएगा भूचाल
     
  • अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत
     
  • इंडिया बनाम वेस्टइंडीज में दूसरा टेस्ट मैच आज, कोहली का यह 500वां मुकाबला
     
  • 'INDIA' की पहली बैठक आज, मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर होगी चर्चा
     
  • महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से 60 घर मलबे में दबे
     
  • मणिपुर में हैरान करने वाला मामला, 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया
     
  • इसरो देश का पहला सूर्य मिशन लॉन्च करने को तैयार
     
  • चीन पर निर्भरता खत्म करने के लिए जर्मनी ने जारी किया 64 पन्नों का दस्तावेज
     
  • गिरफ्तारी के डर से ब्रिक्स समिट में पुतिन की जगह जाएंगे फॉरेन मिनिस्टर
     
  • साक्षी मर्डर केस में आज रोहिणी कोर्ट में सुनवाई 

 

1. संसद का मानसून सत्र आज यानि 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में 31 नए बिल प्रस्तावित है। यह मानसून सेशन 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें होगी। इस मानसून सत्र में महंगाई, अडाणी केस, राहुल गांधी की सांसदी और मणिपुर जैसे मुद्दों पर चर्चा बहस की जा सकती है। इसमें महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की भी मांग रखी जाएगी।

 

2. अहमदाबाद में स्थित इस्कॉन ब्रिज पर बड़ा हादसा हो गया। बीती रात को इस ब्रिज एक थार गाड़ी और डंपर में टक्कर हो गई थी। इस सड़क हादसे को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान तेज स्पीड से आई जगुआर कार लोगों के ऊपर से गुजर गई। देखते ही देखते इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15-20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। 

 

3. भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज शाम 7:30 बजे से त्रिनिदाद (पोर्ट ऑफ स्पेन) के क्वींस पार्क मैदान पर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। एक तरफ यह टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के साथ 100वां टेस्ट होगा। वहीं विराट कोहली के करियर का 500वां इंटरनेशनल मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों के बीच आखिरी टेस्ट 2016 में खेला गया था।  

 

4. महाराष्ट्र के रायगढ़ में बीती रात को लैंडस्लाइड के कारण पूरी बस्ती चपेट में आ गई। खालापुर तहसील के गांव इरशालवाड़ी में हुए इस भूस्खलन में करीब 60 घर मलबे में दब गए। इसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। खबरों के मुताबिक इस हादसे में 21 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 

 

5. मणिपुर में हिंसक घटनाओं ने झकझोर करके रख दिया है। 3 मई से दो समुदायों के बीच शुरू हुई हिंसा ने कई लोगों को जान ली और घर तबाह किए। वहीं एक नया मामला और सामने आया है। मणिपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है। वहीं पुरुष पीड़ित महिलाओं से छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक यह वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम के गुरुवार को होने वाले प्रदर्शन से पहले वायरल किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

6. विपक्षी दलों ने 18 जुलाई को हुई बैठक में अपने गठबंधन का नाम तय किया। विपक्षी गठबंधन INDIA की पहली बैठक गुरुवार को मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में होगी। आज की बैठक में मानसून सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। इस मीटिंग में मानसून सेशन में मोदी सरकार को घेरने की साझा रणनीति बनाई जाएगी। 

 

7. इसरो ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद अब सूरज पर जाने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि इसरो देश का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 लान्च करने वाला है। जल्द ही इसका आखिरी रिव्यू पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही सितंबर की शुरुआत में इसे स्पेस में भेजा जा सकता हैं। 

 

8. चीनी कंपनियों का बहिष्कार करने में भारत ने बहुत पहले से ही अपना योगदान देना शुरू कर दिया था। अब चीन को चुनौती देने के लिए अन्य देश भी आगे आ रहे हैं। पहले अमेरिका और ब्रिटेन ने चीन का विरोध किया वहीं अब जर्मनी भी चीन पर अपनी निर्भरता खत्म करने के लिए आगे आया है। इसके लिए जर्मन सरकार ने 64 पन्नो का दस्तावेज जारी किया है। नई नीति के तहत अब जर्मनी चीन की रिसर्च में भी सहायता नहीं करेगा। 

 

9. साउथ अफ्रीका में 22 से 24 अगस्त तक ब्रिक्स समिट का आयोजन किया जाएगा। साउथ अफ्रीका ने ऐलान कर बताया कि इस समिट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शिरकत नहीं करेंगे। उनकी जगह रूस के फॉरेन मिनिस्टर सर्गेई लावरोव समिट में शामिल होंगे। यूक्रेन पर हमले और वॉर क्राइम्स को लेकर पुतिन के खिलाफ ICC वारंट जारी किया गया है। इसलिए अपनी गिरफ्तारी के डर से वो इस समिट में नहीं आएंगे।

 

10. दिल्ली में हुए खौफनाक साक्षी मर्डर केस में आज रोहिणी कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 1 जुलाई को हुई सुनवाई में आरोपी साहिल के खिलाफ 640 पन्नों की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। उस समय मामले की सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने 28 जून को यह चार्जशीट दाखिल की थी।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago