हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…..
1. दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22 अगस्त से शुरू होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रवाना हो चुके हैं। यह 15वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22 से 24 अगस्त के बीच आयोजित होगा। ब्रिक्स बैठक में पीएम मोदी के साथ कई देशों के प्रमुखों से द्विपक्षीय वार्ता होने की उम्मीद है।
2. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस-बीजेपी लगातार दौरे कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मध्य प्रदेश के सागर जाएंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी जगह पर 10 दिन पहले पीएम मोदी ने संत रविदास स्मारक का भूमि पूजन किया था।
3. चंद्रयान-3 को लेकर एक बार फिर से हलचल होने लगी है। 1 दिन बाद चांद पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है। इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक अगर 23 अगस्त को लैंडिंग में कोई परेशानी हुई तो इसे 27 अगस्त को लैंड कराया जा सकता है। वहीं अगर मिशन मून फेल हो जाता है तो दो स्थितियां हो सकती हैं या तो वह अंतरिक्ष में घूमता रहेगा या फिर क्रैश कर जाएगा।
4. I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक मुंबई में होने जा रही है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। यह मीटिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर होगी। कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस की एक टिप्पणी पर AAP प्रवक्ताओं ने मुंबई बैठक का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। इसलिए केजरीवाल का इसमें शामिल होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
5. असम के मुख्यमंत्री राज्य में एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक असम में एक से अधिक शादी करने पर रोक लगाई जा सकती है। इसके लिए असम के सीएम हिमंत बिस्वा लोगों से सुझाव मांग रहे हैं। अगर इस मामले में जनता का समर्थन मिलता है तो बहुविवाह पर बैन लगाने के लिए कानून बनाया जा सकता है।
6. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर धार्मिक नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। बनर्जी ने कहा कि बीजेपी बंगाल में TMC के खिलाफ कांग्रेस, सीपीआई (एम) का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। समुदायों के बीच नफरत फैलाई जा रही है। उन्होनें कहा कि धार्मिक आधार कोई भी दुश्मनी मंजूर नहीं है।
7. सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35-ए हटाने को सही ठहराने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आर्टिकल 370 पर सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच पहले से ही सुनवाई कर रही है।
8. ब्रिटेन में कुछ दिनों पहले एकसाथ 7 नवजातों को मारने का मामला सामने आया था। इस घटना को अंजाम देने वाली नर्स को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सोमवार को कोर्ट ने नर्स लूसी लेटबी की गैरमौजूदगी में ही सजा का ऐलान किया।
9. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में अपने बेटे की हार से हताश हैं। इसलिए आए दिन उनके खिलाफ बयान देते हैं। इसके साथ ही जलशक्ति मंत्री ने पेपर लीक मामलों को लेकर भी गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोगों को तय करना चाहिए कि पेपर लीक पर कार्रवाई की जानी चाहिए या नहीं।
10. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगातार हमले बोल रहे हैं। फिर से उन्होनें ट्विटर पर सीएम गहलोत की पोस्ट डालकर कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है। इस फोटो के साथ कैप्शन में भ्रष्टाचार, बलात्कार, लूट खसोट और खनन, नासिर-जुनैद की हत्या, लाल डायरी और दमन जैसे शब्दों का प्रयोग किया है।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…