भारत

22 February Ka Itihas: आज ही क्लोनिंग के जरिये डॉली भेड़ पैदा हुई थी, भारत के पहले शिक्षा मंत्री का हुआ था निधन

22 February Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 22 फ़रवरी साल का 53 वाँ दिन है। साल में अभी और 312 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 22 फरवरी की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। 1997 में आज ही के दिन क्लोनिंग के जरिये डॉली भेड़ का जन्म हुआ था। इस घटना ने साइंस की दुनिया में तहलका मचा दिया था। साथ ही 22 फरवरी को साल 1974 में पाकिस्‍तान ने बांग्लादेश को मान्यता दी थी। इसके अलावा 22 फरवरी (22 February Ka Itihas) को ही देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का निधन हुआ था। तो चलिए जान लेते हैं कि 22 फरवरी की मुख्य घटनाओं के बारे में।

यह भी पढ़ें: 21 February Ka Itihas: आज ही हुई थी सबसे क्रूर शासक औरंगजेब की मौत, छपा था धर्म को अफीम की संज्ञा देने वाले की पार्टी का घोषणा पत्र

22 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाए

1495 – फ्रांस का राजा चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
1724 – स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को खरीदा।
1848 – लुई फिलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब शुरु हुई।
1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
1974 – पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आज ही के दिन मान्यता प्रदान की।
1980 – अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।
1996 – जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
1997 – क्लोनिंग से डॉली भेड़ का जन्म हुआ।
1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
2005 – ईरान में आये भीषण भूकम्प में 400 से अधिक लोग मारे गए।
2006 – जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी पोल्ट्री उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़ें: 21 February 2024 Rashifal Hindi: दैनिक राशिफल से करें दिन की शुरुआत, बीतेगा अच्छा समय

22 फरवरी को जन्मे व्यक्ति

1949 – लालदुहोमा – भारतीय राज्य मिज़ोरम के मुख्यमंत्री हैं।
1922 – एस. एच. रज़ा – भारत में जन्में मशहूर चित्रकर थे।
1732 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म हुआ था।
1788 – जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर आज ही पैदा हुए।
1906 – हुमायूँ कबीर, मशहूर भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)
1914 – देवकान्त बरुआ – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे।
1913 – एम. हमीदुल्ला बेग – भारत के भूतपूर्व 15वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1908 – कमला चौधरी – महिला समाज-सुधारकों और लेखिकाओं में से एक थीं।

22 फरवरी को हुए निधन

1556 – मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूँ
1993 – भगवत दयाल शर्मा – हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1956 – बिजन कुमार मुखरीजा – भारत के भूतपूर्व चौथे मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
1944 – कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में ‘बा’ के नाम से जानी जाती हैं।
1958 – मौलाना अबुल कलाम आज़ाद – भारत के पहले शिक्षा मंत्री।
1978 – एच. वी. आर. आयंगर – भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर थे।
1982 – जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू शायर
1847 – नरसिम्हा रेड्डी – भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

राजस्थान उपचुनाव में होगा गठबंधन! Sachin Pilot के बयान से खलबली

Sachin Pilot statement : जयपुर। राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना…

3 घंटे ago

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

4 घंटे ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

5 घंटे ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

6 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

6 घंटे ago