Categories: भारत

Top 10- जुड़े देश-विदेश के रोजाना अपडेट्स के लिए

  •  केजरीवाल ने पीएम मोदी को कहा डरा हुआ और असुरक्षित प्रधानमंत्री
     
  • सदन की कार्यवाही आज फिर से शुरु होगी
     
  • जल दिवस पर जयपुर जिले के लक्ष्मण सिंह को पद्मश्री से किया सम्मानित
     
  •  सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने रूस-यूक्रेन युद्ध से मिले संकेतों को याद दिलाया
     
  • राजस्थान सरकार पशुपालकों को कराएगी विदेशी यात्रा
     
  •  भोला की एडवांस बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड, बुकिंग से हो गई 1 करोड़ की कमाई
     
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2023 के 50 से अधिक हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित
     
  •  चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होगी पूजा
     
  • वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम की 21 रनों से हार
     
  • तेज बारिश होने की संभावना में IMD का अलर्ट
     

1. बुधवार को दिल्ली में खंभों पर मोदी हटाओ देश बचाओं के पोस्टर लगाए जाने पर पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया और कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की। पुलिस की जांच में एक वैन आम आदमी पार्टी के कार्यालय से भी आते हुए मिली। इस पुलिस कार्यवाही पर आम आदमी पार्टी ने ऐतराज जताया है। इसी के चलते आज दिल्ली  जंतर-मंतर पर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान आज गुरुवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। इनके साथ पार्टी के सभी विधायक, सांसद और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

2. सदन में हंगामे के कारण लगातार स्थगित हो रही सदन की कार्यवाही आज वापस शुरु हो रही है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज से फिर शुरू होगी। अब तक राहुल-अडाणी मामले पर दोनों ही सदनों में हंगामा होने के कारण लगातार 7वीं बार मंगलवार को स्थगित हो गई थी।

3. राष्ट्रपति भवन में समारोह आयोजित किया गय़ा जिसमें जयपुर जिले के लापोड़िया निवासी लक्ष्मण सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पानी बचाने की चौका तकनीक से तालाबों और चारागाहों की स्थिति सुधार सुधार के साथ बेहतर प्रबंधन के लिए मिला है। 

4.सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने बुधवार को डिफेंस-टेक इंडिया कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हमें रूस-यूक्रेन युद्ध से सबक लेना चाहिए। इस दौरान उन्होनें भारत की क्षेत्रीय क्षमताओं और प्रौद्योगिकी आवश्यकताओं के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की।

5. बुधवार को जयपुर में पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार प्रदेश के ऐसे प्रगतिशील पशुपालकों को जिन्होनें पशुपालन के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है उन्हें सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा। इसके अलावा समारोह में आठ लाख तक की आय वाले पशुपालकों का फ्री पशु बीमा करने की भी सीएम ने घोषणा की है।

6. 2023 हिंदी सिनेमा के लिए बेदह ही अच्छा साबित हो रहा है। इस साल हिंदी सिनेमा से एक से एक फिल्में दर्शकों के लिए लाई जा रही है। फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के शानदार कलेक्शन के बाद अब दर्शकों की निगाहें अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला पर टिकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म हिट होने वाली है। फिल्म भोला के अभी तक 50 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो चुके है। 

7.  बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए 50 से भी अधिक लोगों को पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। साल 2023 के लिए कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। इनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। 

8. आज गुरुवार को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन माता दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि मां के इस रूप की पूजा करने से  व्यक्ति में संयम और त्याग की भावना पैदा होती है। व्यक्ति अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकता है। 

9. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 21 रन से हरा दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया टीम 2-1 से जीत गई।

10. मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में  23 और 24 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बताई है। इसी कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पंजाब, वेस्ट राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 
 

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

6 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

7 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

7 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

8 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

9 घंटे ago