Categories: भारत

25 जनवरी का फ्रांस और भारत से है गहरा नाता! महाराष्ट्र नहीं भूल सकता ये दुख

जयपुर। 25 जनवरी (25 January History) एक ऐसी तारीख है जिसके इतिहास का फ्रांस और भारत (India France History) से गहरा नाता है। 25 जनवरी की तारीख को भारत कुछ दुखों और उपलब्धियों के कारण कभी नहीं भुला सकता, वहीं फ्रांस इस दिन पर गर्व करता है। 25 जनवरी को ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi with Emmanuel Macron in Jaipur) से जयपुर में मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में यह दिन भारत और फ्रांस की दोस्ती (India France Friendship) में और चार चांद लगाने वाला है। ऐसे में आइए 25 जनवरी के दिन का फ्रांस, भारत और विश्व के इतिहास में क्या महत्व है।

 

यह भी पढ़ें: 26 January Weather : 26 जनवरी को मौसम का हाल, जानिए कैसे मनेगा गणतंत्र दिवस

25 January History of India France world

25 जनवरी 1919 को पेरिस (फ्रांस) में राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई थी। वहीं, 1924- 1924 का शीतकालीन ओलंपिक शैमॉनिक्स (फ्रांस) में ही शुरु हुआ।
25 जनवरी 1980 को मदर टेरेसा को भारत रत्न से सन्मानित किया गया था। वहीं 2008 में उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंजूरी प्रदान की।
25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।
25 जनवरी 1971 को युगांडा की सशस्त्र सेना के प्रमुख इदी अमीन ने सैन्य तख्तापलट के जरिए राष्ट्रपति मिल्टन ओबोट से सत्ता छीनी।
25 जनवरी 1980 को नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि प्रदान करने का दौर फिर से शुरू किया गया। सम्मान प्रदान करने का चलन 8 अगस्त 1977 को रोक दिया गया था।
25 जनवरी 1983 को विनोबा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें: 26 जनवरी पर ये फोटो देखते ही छाती पीटकर रोता है पाकिस्तान, पढ़िए क्यों

25 जनवरी 1990 को कोलंबिया का बोइंग 707 जेटलाइनर विमान न्यूयार्क में कोव नेक में एक पहाड़ी से टकराया। इस घटना में 88 लोग बच गये थे।
25 जनवरी 1999 को कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप में 300 लोगों की मौत और 1000 लोग घायल हुए थे।
25 जनवरी 1999 को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 6 अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निष्कासित किया गया था।
25 जनवरी 2002 को भारत ने मध्यम दूरी तक मार करने वाले परमाणु क्षमता से लैस प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया था।
25 जनवरी 2005 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पहाड़ी पर स्थित देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।
25 जनवरी 2009 को श्रीलंका सेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम से उसका आखिरी गढ़ मल्लाइतिवु छीना था।
25 जनवरी 2010 को इराक की राजधानी बगदाद में तीन होटलों में बम फटने से 36 लोगों की मौत हुई थी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

23 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

7 दिन ago