Categories: भारत

TOP TEN – 25 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से हाल बेहाल, बद्रीनाथ हाईवे पर फंसे 1000 तीर्थयात्री
  • आप सांसद संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ विपक्ष ने रातभर किया प्रदर्शन
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन ओडिशा के दौरे पर 
  • सपा प्रमुख अखिलेश ने संजय सिंह को बताया  धृतराष्ट्र
  • मेघालय CM ऑफिस पर पथराव, 5 सुरक्षाकर्मी घायल
  • यूपी एटीएस ने 74 रोहिंग्या लोगों को किया गिरफ्तार 
  • पाकिस्तान में अगले पीएम नवाज शरीफ, छोटे भाई शहबाज ने किया ऐलान
  • अंजू के पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला ने पुलिस को दिया एफिडेविट़
  • केंद्र सरकार ने 7 ईवी कंपनियों से मांगे 469 करोड़ रुपये 
  • ज्ञानवापी सर्वे पर रोक पहले इकट्ठे हुए कई सबूत

 

1. भारत के उत्तरी राज्यों में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से देश के उत्तरी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा बह गया है। इसके कारण हाईवे को बंद कर दिया है। हाईवे पर आवागमन पर रोक लगाने से जगह-जगह 1000 से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं।

 

2. सोमवार को मानसून सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित किया गया। इसके बाद से ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। विपक्ष के सांसदों ने रातभर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। संजय सिंह ने कहा, 'हर रात की सुबह होती है। संसद का परिसर। बापू की प्रतिमा। मणिपुर को न्याय दो।'

 

3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन ओडिशा के दौरे पर रहेगी। राष्ट्रपति मुर्मू 25 से 27 जुलाई, 2023 तक ओडिशा में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। साथ ही यहां वे मेडिकल स्टूडेंट्स से भी बात करेंगी। मंगलवार शाम को वे भुवनेश्वर में राजभवन की नई बिल्डिंग के ब्लॉक की आधारशिला रखेंगी। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा हो गया है।

 

4. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आप पार्टी के संजय सिंह को निलंबित किए जाने पर निशाना साधा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होनें लिखा – "ये सच में कलियुग है… जब धृतराष्ट्र संजय तक को दरबार से निष्कासित कर दे रहे हैं।"

 

5. मेघालय में पिछले कुछ दिनों से तुरा को विंटर कैपिटल बनाने की मांग की जा रही है। इस मामले पर अचिक कॉन्शियस होलिस्टिकली इंटीग्रेटेड क्रिमा और गारो हिल्स स्टेट मूवमेंट कमेटी प्रतिनिधियों से बात करने के सीएम कॉनराड संगमा उन्हें सोमवार को बुलाया। बातचीत के दौरान ही अचानक एक साथ आई भीड़ ने सीएम ऑफिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस घटना में सीएम संगमा सुरक्षित हैं, लेकिन उनके पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। 

 

6. उत्तर प्रदेश विशेष पुलिस महानिदेशक प्रंशात कुमार ने बताया कि यूपी के विभिन्न जिलों में कुछ रोहिंग्या लोगों की अवैध तरीके से रहने की खबर उन्हें मिली थी। इसके बाद यूपी एटीएस ने राजव्यापी अभियान चलाकर 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 16 महिलाएं और लड़कियां तथा 58 पुरुष शामिल हैं। इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

7.पाकिस्तान में एक बार फिर से नवाज शरीफ पीएम बनाए जा सकते है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अगर इस बार  पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PMLN) चुनाव जीतती है तो पीएम नवाज शरीफ होंगे। शहबाज शरीफ ने कहा कि अब भीख का कटोरा फेंकने का वक्त आ गया है। इस कटोरे के टुकड़े कर बनीगाला (इमरान खान के घर का नाम) भेज देंगे। 

 

8.राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अपने दोस्त से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। माना जा रहा है कि इन दोनों के बीच प्रेम संबंध है। लेकिन नसरुल्ला ने पुलिस को एक एफिडेविट बनाकर दिया है जिसमें दोनों के बीच किसी भी प्रेम पहलू को खारिज किया है। साथ ही उसमें यह भी लिखा कि अंजू 20 अगस्त को वापस भारत लौट जाएगी। 

 

9. केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स योजना के नियमों का उल्लंघन कर सब्सिडी लेने वाली इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों को 469 करोड़ रुपये वापस देने को कहा है। ऐसी 7 कंपनियां है जिनको केंद्र सरकार से यह आदेश मिला है। इनमें हीरो इलेक्ट्रिक और ओकिनावा भी शामिल है। हालांकि किस कंपनी को कितनी राशि का भुगतान करना है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।

 

10. सोमवार को ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे पर रोक लगने से पहले 4 घंटे तक कार्रवाई गई। इस दौरान 4 टीमों ने कुछ सैंपल इकट्ठे किए। पहले पूरे परिसर का मुआयना और पैमाइश की गई। कैमरे परिसर के चारों कोने पर लगाकर सारी गतिविधियों को रिकॉर्ड किया गया। 4 घंटे के सर्वे में मिले सबूतों के आधार पर चतुर्वेदी ने दावा किया, "हमें यकीन है कि पूरा परिसर मंदिर का ही है और सर्वे का परिणाम हमारे पक्ष में ही आएगा।"   
 

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

18 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

7 दिन ago