Categories: भारत

Top 10 – जुड़े देश-विदेश के रोजाना अपडेट्स के लिए

  • कर्नाटक दावणगेरे में आज पीएम मोदी की 7वीं चुनावी यात्रा

 

  • राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के फैसले के खिलाफ होगा आंदोलन

 

  • गुजरात की जेलों में पुलिस की छापेमारी, उमेश पाल हत्याकांड जैसी घटना  ना हो दुबारा 

 

  • भारत का भगोड़ा जाकिर नाइक फिर से आ सकता है भारत, ओमान सरकार करेगी मदद

 

  • राजस्थान साहित्य अकादमी ने 2022-23 के लिए की पुरस्कारों की घोषणा

 

  • राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर भड़की स्वरा भास्कर कहा- तथाकथित 'पप्पू' से डर गए सत्ता पक्ष

 

  • साधु बनकर दिल्ली के कश्मीरी गेट पहुंचा अमृतपाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी
     
  • राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षकों को ट्रांसफर पॉलिसी से मिल सकती है राहत, जल्द हो सकेंगे ट्रासंफर

 

  • 1 अप्रैल से राजस्थान में नेशनल हाइवे पर देना पड़ेगा ज्यादा टोल टैक्स
     
  • 27 मार्च को होगी नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी, शामिल होंगे वरिष्ठ नेता
  •  

1. कर्नाटक विधानसभा चुनाव आने वाले है। भाजपा सरकार ने चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां पक्की कर ली है। आद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे के लिए कर्नाटक दावणगेरे जाएंगे। वहां पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का समापन करने के साथ ही चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया था। आज मोदी का कर्नाटक में 7वां दौरा है।

2. राहुल गांधी 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। लंबे समय से संसद में राहुल गांधी के खिलाफ हंगामा किया जा रहा था। ब्रिटेन में जाकर राहुल गांधी ने भारतीय लोकतंत्र की छवि खराब करने की कोशिश की उनके इसी बयान से सदस्यता खत्म करने की मांग की जा रही  थी। एक दिन पहले सूरत हाइकोर्ट में उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई थी। लोकसभा स्पीकर के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने सोमवार से संविधान बचाओ आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।

3. गुजरात के बड़ी-बड़ी जेलों में इस समय पुलिस की छापेमारी चल रही है। कुछ दिनों पहले साबरमती की जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद ने जेल में रहते हुए उमेश पाल की हत्या करवाई थी। ऐसी घटना फिर से ना हो और जेलों में गैंगस्टर्स की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल, वडोदरा सेंट्रल जेल, सूरत की लाजपोर जेल और राजकोट जेल समेत राज्य की कुल 17 जेलों में पुलिस की छापेमारी चल रही है।

4. इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक शुक्रवार को ओमान में स्पीच देने के लिए पहुंचा है। नाइक की खबर मिलते ही भारत ने उम्मीद करना शुरु क र दी है कि भारत का भगोड़ा फिर से पकड़ा जा सकता है। दरअसल 2016 में जाकिर नाइक के खिलाफ कई सारे केस दर्ज होने पर वह भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था। हाल ही में वह ओमान पहुंचा है। इस पर फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा कि हम ओमान सरकार के संपर्क में है। हो सकता है वो नाइक को गिरफ्तार कर हमारे हवाले कर दे। 

5. राजस्थान साहित्य अकादमी की शुक्रवार को हुई बैठक में वर्ष 2022-23 के पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस अकादमी के अध्यक्ष  डॉ. दुलाराम सहारण है। इनकी अध्यक्षता में बाल साहित्य के लिए शंभू दयाल सक्सेना पुरस्कार कांकरोली की कुसुम अग्रवाल को, मीरां पुरस्कार रति सक्सेना को और जनार्दन राय नागर सम्मान अजमेर निवासी डॉ. चंद्र प्रकाश देवल को दिया जाएगा। 

6. राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर पार्टी के सदस्यों को तो दुख हुआ ही साथ ही बॉलीवुड की दुनिया में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कई एक्ट्रेस है जो अपने विचारों को बेबाकी से रखती है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी राहुल की सदस्यता खत्म करने पर सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है। उन्होनें ट्वीट किया कि सत्ता पक्ष राहुल गांधी से डर गया है. इसलिए कानून का दुरुपयोग कर यह सब किया। 

7.खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की 8 दिन से तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक भी सफलता नहीं मिल पाई। पंजाब पुलिस ने इसके लिए सर्च ऑपरेशन भी चला रखे है। हाल ही में पंजाब पुलिस को दिल्ली के कश्मीरी गेट से कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं जिनके आधार पर माना जा रहा है कि अमृतपाल वहां साधु के भेष में आया था। इसके बाद अब दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन शुरु कर तलाशी करना शुरु कर दिया है।  

8. राजस्थान में रीट थर्ड ग्रेड शिक्षकों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। चुनावी साल में हो सकता है सरकार चुनाव से पहले रीट थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर प्रक्रिया को ग्रीन सिग्नल दे दे। खबरों के मुताबिक सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन कर डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल को भेज दिया गया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर्स से बैन हट जाए और जल्द ही ट्रांसफर प्रक्रिया शुरु हो जाए।

9.  राजस्थान में 31 मार्च की रात 12 बजे से नेशनल हाइवे की रेट रिवाइज्ड की जा रही है। ऐसे में यात्रियों को 1 अप्रैल से अधिक टोल टैक्स देना पड़ेगा। राजस्थान में नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के 95 से अधिक टोल बूथ संचालित है। इन टोल से गुजरने पर अब ज्यादा पैसे देने होंगे। टोल की दरें 10 फीसदी की दर से बढ़ाई जाएगी।

10. सीपी जोशी को राजस्थान बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। ये 27 मार्च को पदभार ग्रहण करने वाले है। सीपी जोशी सुबह 11.30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। उसके बाद पदभार ग्रहण कार्यक्रम होगा। दिल्ली से जयपुर यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे। 

 

Morning News India

Recent Posts

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

11 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

12 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

14 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

14 घंटे ago

Ganesh Chaturthi 2024: घर में लाएं ये 5 चीजें, बन जाएगे रंक से राजा, भर-भरकर खर्च करेंगे पैसा

Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…

14 घंटे ago

Sachin Pilot Birthday: वसुंधरा के गढ़ में पायलट का अनोखा सेलिब्रेशन, रच दिया नया इतिहास

Sachin Pilot Birthday Celebration : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 47 में…

15 घंटे ago