Categories: भारत

Top 10- जुड़े देश-विदेश के रोजाना अपडेट्स के लिए

  • देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1500 से अधिक नए केस

  • पीएम मोदी आज मन की बात के 99वें एपिसोड में मछुआरों की समस्याओं का करेंगे समाधान

  • वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैपिंयनशिप 2023 में भारत के खाते में आए 2 गोल्ड

  • भारत में अमेरिका के राजदूत बनें एरिक गार्सेटी

  • राहुल गांधी की मेंबरशिप जाने के विरोध में आज पार्टी का राजघाट पर 'संकल्प सत्याग्रह'

  • राजस्थान पहुंची वंदे भारत, अब दिल्ली दूर नहीं

  • साहित्य से समाज में चेतना लाने वाली महान कवयित्री महादेवी वर्मा की आज 116वीं जयंती

  • जयपुर में शाही लवाजमें से निकली बूढ़ी गणगौर की सवारी

  • मेरा नाम गांधी और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता – राहुल गांधी

  • बौखलाए खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय पत्रकारों पर किया हमला

    1. देश में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। एक बार फिर कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे है। लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में करीब 1590 के आसपास नए केस मिले है। ऐसे में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 8601 बताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के आठ राज्य ऐसे है जहां कोरोना की रफ्तार तेज होने के बावजूद भी कोरोना मुक्त है। इनमें अंडमान निकोबार द्विप, अरुणाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षदीप, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है।

    2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पसंदीदा कार्यक्रम मन की बात का आज 99वां एपिसोड है। अगले महीने पूरे 100 एपिसोड कम्प्लीट कर लिए जाएंगे। 100वें एपिसोड को खास बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरु कर दी गई है। आज पीएम मोदी 99वें एपिसोड में नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मछुआरों से बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। 

    3. वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैपिंयनशिप 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत की महिला बॉक्सर नीतू घंघस और स्वीटी बूरा ने गोल्ड जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। स्वीटी ने 81 किग्रा वेट कैटेगरी और हरियाणा की बॉक्सर नीतू ने 48 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल अपने हिस्से में किया। 

    4. भारत में एरिक गार्सेटी शुक्रवार को अमेरिका के राजदूत बनाए गए हैं। गार्सेटी को अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने शपथ दिलाई है। इसकी जानकारी व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दी है। 

    5. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के बाद लगातार कांग्रेसियों के की ओर से विरोध किया जा रहा है। आज यानि रविवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राहुल की सांसदी जाने के विरोध में देशव्यापी सत्याग्रह करेंगे। खबरों के अनुसार पार्टी का यह सत्याग्रह संपूर्ण देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया जाएगा। पार्टी के दिग्गज नेता दिल्ली में राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह में शामिल होंगे।

    6. अजमेर से नई दिल्ली तक चलाई जाने वाली सेमीहाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत राजस्थान पहुंच गई है। उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल माह से इसका संचालन शुरु हो जाएगा। बीते दिनों इसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली गई और इसके बेहतर प्रबंधन के लिए निर्देश दिए गए। राजस्थान के लोगों के लिए अब दिल्ली दूर नहीं होगा।

    7. आधुनिक मीरा के नाम से जानी जाने वाली महान कवयित्री महादेवी वर्मा का आज जन्मदिन है। छायावादी युग में चार प्रमुख स्तंभों में महादेवी वर्मा का भी नाम शामिल है। महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च, 1907 को उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में हुआ था। आज यानि 26 मार्च 2023 को महादेवी वर्मा की 116वीं जयंती है। महादेवी के घर में 7 पीढ़ियों से कोई लड़की पैदा नहीं हुई थी। वह अकेली लड़की थी इसलिए उनका नाम महादेवी रखा गया। 

    8. शनिवार को शाम को जयपुर में गणगौर पर्व के बाद बूढ़ी गणगौर की सवारी निकाली गई। शाही लाव-लश्कर के साथ त्रिपोलिया गेट से त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा के पालका बाग पहुंची। स्थानीय लोगों के साथ देशी-विदेशी पर्यटक भी गणगौर की सवारी देखने के लिए उत्सुक नजर आए।

    9. राहुल गांधी ने अपनी सांसदी जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चाहे मुझे मारे-पीटे, सदस्यता खत्म कर दें। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा नाम सावरकर नहीं गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मेरी सदस्यता खत्म करने से मोदी और अडाणी का रिश्ता खत्म नहीं होगा। मैं सवाल तो पूछता ही रहूंगा और पीएम मोदी को जवाब देना होगा। 

    10. पंजाब में अमृतपाल की तलाशी का सर्च अभियान जारी है। इस तलाशी के दौरान खालिस्तान समर्थक जमकर विरोध कर रहे हैं। यहां तक की वे इतने बौखला गए हैं कि उन्होनें भारतीय पत्रकारों पर भी हमला करना शुरु कर दिया है। जानकारी के मुताबकि एक विडियो में देखा गया कि भारतीय पत्रकार ने उनसे सवाल किए तो वे पीएम मोदी को गाली देने लगे और हाथापाई शुरु हो गई।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

20 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

23 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

1 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

1 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 दिन ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago