भारत

3 March Ka Itihas: गर्लफ्रेंड से बतियाने के लिए आज ही के दिन आया था टेलीफोन!

3 March Ka Itihas: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 मार्च साल का 63 वाँ दिन है। साल में अभी और 302 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 3 मार्च की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 3 मार्च की तारीख कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। क्रिकेट के इतिहास में तीन मार्च के दिन दो बड़ी घटनाएं हुई थी। 3 मार्च 2006 को श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया था। वही 3 फरवरी 2009 (3 March Ka Itihas) को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका की क्रिकेट टीम की बस पर आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। इतना ही नहीं पार्टनर के साथ बात करने का यंत्र टेलीफोन का इजाद करने वाले (Graham Bell Born) का जन्म भी आज ही हुआ था।

यह भी पढ़ें: 2 March Ka Itihas: सरोजिनी नायडू ने आज के दिन रुलाया था, भारत और अमेरिका के बीच एटम बम को लेकर हुई डील!

3 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1575 – मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को पराजित किया था।
1939 – महात्मा गाँधी ने भारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन का विरोध किया।
1971 – भारत-पाकिस्तान के बीच जंग की शुरुआत हुई।
1999 – अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया।
2000 – अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल की सज़ा।
2005 – यूक्रेन के राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2006 – फिलीपींस में आपातकाल हटाया गया।
2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 – कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र ने धन लक्ष्मी नामक योजना शुरू की।
2009 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना लॉन्च की।

यह भी पढ़ें: Shubh Shaniwar Hindi: शुभ शनिवार संदेश, अभी भेजे दिन बन जाएगा

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1847 – टेलीफोन के आविष्‍कारक अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल का जन्‍म हुआ था।
1997 – योगेश कथुनिया मशहूर भारतीय पैरालम्पिक एथलीट हैं।
1976 – राइफ़लमैन संजय कुमार, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय जवान
1955 – जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जो टीवी पर आते थे।
1951 – हिम्मतराव बावस्कर – महाराष्ट्र के चिकित्सक जिन्हें लाल बिच्छू से होने वाली मौतों के बारे में शोध के लिए जाना जाता है।
1931 – ग़ुलाम मुस्तफ़ा ख़ान – भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक थे।
1926 – रवि (संगीतकार) – हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1902 – रामकृष्ण खत्री – भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।
1880 – अचंत लक्ष्मीपति – आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।
1839 – जमशेद जी टाटा, मशहूर भारतीय उद्योगपति।

3 मार्च को हुए निधन

1707- औरंगजेब – भारत का कुख्यात मुग़ल बादशाह।
1919 – हरि नारायण आपटे – प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।
1948 – बालकृष्ण शिवराम मुंजे – स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे।
1982- फ़िराक़ गोरखपुरी मशहूर उर्दू शायर।
1986 – मोहिंदर सिंह रंधावा – भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे।
2009 – यादवेन्द्र शर्मा ‘चन्द्र’ – राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार।
2002- जी.एम.सी. बालायोगी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
2015 – डॉ. राष्ट्रबंधु, बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार
2023 – सत्यब्रत मुखर्जी – पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय राजनीतिज्ञ और लोकसेवी थे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

21 घंटे ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 दिन ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 दिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 दिन ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

4 दिन ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

4 दिन ago