Categories: भारत

Top 10 – जुड़े देश-विदेश के रोजाना अपडेट्स के लिए

  • लाहौर में 1 रोटी 40 रुपए की, फ्री का आटा लेने पर 60 घायल

 

  • पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय का सबसे बड़ा प्रदर्शन आज

 

  • भारत में नहीं चलेगा अब पाकिस्तान का ट्विटर अकाउंट

 

  • रामनवमी पर पूजन के गुरु पुष्ययोग सहित कई उत्तम योग 

 

  • अपने कैरेक्टर से लोगों को समझाना होगा सनातन – भागवत

 

  • अमित शाह को आज मिलेगी विद्या मार्तंड की उपाधि

 

  • विडियो मैसेज वायरल कर अमृतपाल ने कहा मेरी गिरफ्तारी ऊपर वाले के हाथ

 

  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज शिकायत को रद्द करने से किया मना

 

  • रामनवमी के अवसर पर महाराष्ट्र में हुई हिंसा 

 

  • देश के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना

1. रमजान का पवित्र माह चल रहा है और पाकिस्तान में लोगों की जान जा रही है। वर्तमान में पाकिस्तान के आर्थिक हालात बहुत ही गंभीर हो गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वहां एक किलो आटे की कीमत 185 रुपए है। हालात को देखते हुए वहां की सरकार गरीबों को मुफ्त में आटा दे रही है। उसको लेने के लिए इतनी भीड़ होती है कि अब तक 11 लोगों की मौत और 60 लोग घायल हो चुके हैं। 

2. पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ आज सिंध प्रांत में सबसे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय का कहना है कि वहां बेटियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन अपहरण के मामले सामने आते हैं, जबरन धर्मांतरण करवाते है और नाबालिगों का विवाह जैसी कई घटनाएं हो रही है। इन सभी के खिलाफ आज प्रदर्शन किया जाएगा।

3. माइक्रोब्लॉगिंग  साइट ट्विटर ने एक कार्यवाही के तहत पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। अब भारत में पाकिस्तान का ट्विटर अकाउंट नहीं दिखेगा। बता दें कि एक कानूनी मांग के तहत यह कार्यवाही की गई है। पाकिस्तान का अकाउंट भारत में तीसरी बार ब्लॉक किया गया है। हालांकि भारत के अलावा अन्य देशों में पाकिस्तान का अकाउंट देखा जा सकेगा।

4. रामनवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसी के साथ भगवान राम और माता सीता की भी पूजा की जाती है। देशभर में आज 30 मार्च को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 700 साल बाद इस बार त्रेतायुग जैसे शुभ संयोग और नक्षत्र हैं। 

5. संघ प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को हरिद्वार के भागवत ऋषिग्राम में पतंजलि योग पीठ में संन्यास दीक्षा महोत्सव को संबोधित किया। इस दौरान भागवत ने कहा कि भगवा रंग देश की शान है। यह कभी नहीं बदलता, यह हमेशा रहेगा। उन्होनें यह भी कहा कि लोगों को अपने कैरेक्टर से ही सनातन समझाया जा सकता है।  इस दौरान मंच पर भागवत के साथ बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे। 

6. 30 मार्च गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा होगा। वहां शाह गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसी समारहो में अमित शाह को विद्या मार्तंड की उपाधि भी दी जाएगी। इसके बाद योग गुरु रामदेव द्वारा बनाए जा रहे 100 संन्यासी और 500 ब्रह्मचारी कर्मचारियों को संन्यास दिलाने के लिए पतंजलि में संन्यास दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

7. लंबे समय से वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख अमृतपाल और पुलिस के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा है। बुधवार को सूचना मिली थी कि अमृतपाल ने गोल्डन टेंपल स्थित श्रीअकाल तख्त साहिब में सरेंडर कर सकता है। लेकिन वो भाग निकला। अब अमृतपाल ने एक विडियो मैसेज भेजा है जिसमें  13 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर सभी सिक्ख समुदाय को इकट्ठा करने की मांग की है। उसने यह भी कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरी गिरफ्तारी ऊपर वाले के हाथ है।

8. बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से ममता बनर्जी को राहत नहीं मिली है। दिसंबर 2021 में राष्ट्रगान के अपमान से जुड़े केस में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज शिकायत को रद्द करने मना कर दिया है। बता दें कि ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा नेता विवेकानंद गुप्ता ने मार्च 2022 में कफ परेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

9. महाराष्ट्र में दो गुटों में झड़प हो गई। छत्रपति संभाजीनगर इलाके में दो गुट हाथापाई पर उतर आए। मारपीट और पथराव के बाद उन लोगों ने पुलिक की गाड़ियों में भी आग लगा दी। खबरों के मुताबिक रामनवमी की तैयारियों के दौरान युवकों की 2 टोलियों में कहासुनी हो गई। यह मामला इतना बढ़ गया कि आपस में मारपीट शुरु कर दी। पुलिस इन पर सख्त कार्यवाही कर रही है। 

10. 30 मार्च से फिर मौसम बदलने वाला है। देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। कई राज्यों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार  उत्तर पश्चिम, पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

5 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago