भारत

31 January Ka Itihas : भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना से लेकर देश दुनिया की प्रमुख घटनाएं

जयपुर। 31 January Ka Itihas : 31 जनवरी का इतिहास भारत और दुनिया के मामले में काफी अहम है। 31 जनवरी को ही भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी। वहीं, इसी तारीख को 1561 में मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई थी।, जबकि इसी 1606 ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को मार दिया गया था। जबकि, 31 जनवरी 1865 अमेरिका में दासता उन्मूलन संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ था। ऐसे में आइए जानते हैं 31 जनवरी के दिन को लेकर भारत और दुनिया के इतिहास में घटित हुई प्रमुख घटनाओं के बारे में…

31 जनवरी को इतिहास की प्रमुख घटनाएं (31 January Ki Pramukh Ghatnaye)

31 जनवरी को 2010 को हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
31 जनवरी 2007 को भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कंपनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की 5वीं बड़ी कंपनी बनी थी।
31 जनवरी 2005 को बांग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय शृंखला 3-2 से जीती थी।
31 जनवरी 2005 को जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने थे।
31 जनवरी 2002 को झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफा दिया था।
31 जनवरी 1990 को रूस की राजधानी मास्को में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ था।
31 जनवरी 1983 को कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ था।
31 जनवरी 1979 को चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया था।
31 जनवरी 1972 को बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने थे।
31 जनवरी 1968 को अमेरिका ने नेवादा में न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
31 जनवरी 1963 को मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था।
31 जनवरी 1962 को अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया था।
31 जनवरी 1958 को अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया था।
31 जनवरी 1915 को ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने रूस के विरुद्ध जहरीली गैस का इस्तेमाल किया था।
31 जनवरी 1893 को अमेरिका में पहली बार ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया था।
31 जनवरी 1599 को 31 जनवरी के दिन ही ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : Jaipur Weather: वैलेंटाइन डे वीक में साथ रखें छतरी, राजस्थान समेत यहां होगी बारिश

31 जनवरी ​के दिन जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति (31 January Popular Birthdays)

31 जनवरी 1981 में अभिनेत्री अमृता अरोड़ा का जन्म हुआ था।
31 जनवरी 1975 भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म हुआ था।
31 जनवरी 1949 अभिनेता राजेश विवेक का जन्म हुआ था।
31 जनवरी 1923 को ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें : Valentine Day Jaipur Places: वैलेंटाइन डे पर ‘जयपुर’ में इन जगहों पर लगता है प्रेमियों का मेला

31 जनवरी की तारीख को हुए निधन (31 January Popular Deaths)

31 जनवरी 2000 को भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन हुआ था।
31 जनवरी 1988 को तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का निधन हुआ था।
31 जनवरी 2012 को समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी का निधन हुआ था।
31 जनवरी 2004 को प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ था।
31 जनवरी 1987 को महान स्वतंत्रता सेनानी मिनजुर भक्तवत्सलम का निधन हुआ था।
31 जनवरी 1968 को हिंदी के निबंधकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन हुआ था।
31 जनवरी 1961 को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन हुआ था।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

18 घंटे ago