Categories: भारत

TOP TEN – 31 मई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • पीएम मोदी आज अजमेर में जनसभा को करेंगे संबोधित, 8 लोकसभा और 45 विधानसभाओं के 4 लाख लोग होंगे शामिल

 

  • नरेश टिकैत के कहने पर पहलवानों ने नहीं बहाए गंगा में मेडल, केंद्र सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम

 

  • गृहमंत्री शाह का मणिपुर में तीसरा दिन, हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख रुपए

 

  • शिक्षक भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी के करीबी सुजाय को ईडी ने किया गिरफ्तार

 

  • 11 दिनों से अटका मानसून अब रफ्तार पकड़ने लगा, 10 राज्यों में बारिश की संभावना

 

  • पीएम मोदी भगवान को भी सिखा सकते है, वो सब जानते है – राहुल गांधी

 

  • कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट, पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

 

  • सारा अली खान और विक्की कौशल ने मंदिर में लगाई अर्जी, फिल्म की सक्सेस के लिए की प्रार्थना

 

  • माफिया मुख्तार अंसारी की चार मामलों में सुनवाई आज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी पेशी

 

  • साहिल की आपराधिक कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस, कई बार चला चुका है गोली

 

1. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी आज से बीजेपी का महाजनसंर्पक अभियान शुरु करने जा रही है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर दौरे पर हैं। पीएम मोदी किशनगढ़ एयरपोर्ट से पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद कायड़ विश्राम स्थली पर जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा का यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस दौरान भाजपा जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करेगी। देशभर में पार्टी जगह-जगह रैलियों का आयोजन करेगी।

 

2. पहलवानों के साथ दिल्ली की नई संसद के बाहर हुए दुर्व्यवहार के कारण उनमें रोष था। पहलवानों ने अपने मेडल गंगा में बहाने की घोषणा की। लेकिन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के कहने पर रुक गए। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर कार्रवाई के लिए पहलवानो ने केंद्र सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 

 

3. गृहमंत्री अमित शाह का आज मणिपुर में तीसरा दिन है। शाह तीसरे दिन के दौरे पर मोरेह और कांगपोकपी इलाकों में हालात का जायजा लेंगे। इसके बाद में वह इंफाल में सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे। अमित शाह ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है।

 

4. पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी के साथ उनके सहयोगी सुजाय कृष्ण भद्र का नाम भी सामने आया है। मंगलवार देर रात ईडी ने जांच के दौरान टीएमसी अभिषेक बनर्जी के करीबी सुजाय कृष्ण भद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सीबीआई ने 20 मई को बनर्जी को बुलाया था। उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी।

 

5. केरल में 1 जून तक पहुंचने वाला मानसून इस बार 4-5 जून तक पहुंचेगा। तूफानी चक्रवात मोका और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। पिछले 11 दिनों से मानसून अटका हुआ था जोस अब बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली समेत 10 राज्यों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना हैं।

 

6. कांग्रेस नेता मंगलवार को अपनी 6 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। बुधवार को राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित किया। इस बार भी राहुल गांधी विदेश में जाकर पीएम मोदी पर निशाना साधते नजर आए। भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि 'भारत में कुछ लोगों को लगता है कि वो सब जानते हैं। वो भगवान को भी बातें सिखा सकते हैं। हमारे प्रधानमंत्री मोदी उनमें से एक हैं। 

 

7. देश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने की अच्छी खबर मिली है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट हुई है। इसका असर देश के कुछ शहरों में देखने को मिला है। जबकि नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ और बुलंदशहर में कीमत कम हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम आज 4.58 फीसदी की गिरावट के साथ 73.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।

 

8. सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' 2 जून को रिलीज होने जा रही है। इन दिनों फिल्म के स्टार प्रमोशन में लगे हुए है। हाल ही में सारा और विक्की कौशल लखनऊ में मंदिर में प्रार्थना करते नजर आए। सारा ने सोशल मीडिया पर विक्की के साथ खुद की मंदिर में प्रार्थना करने वाली फोटो शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा- जय भोलेनाथ। 

 

9. उत्तर प्रदेश के मऊ की MP/MLA कोर्ट में आज माफिया मुख्तार अंसारी की कुल 4 मामलों में सुनवाई होगी। इसके लिए मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई जाएगी। इससे पहले मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मऊ के डीएम को स्कूल के भौतिक सर्वेक्षण का आदेश दिया था। साथ ही मुख्तार की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था। अंसारी पर आरोप है कि मऊ के सदर विधानसभा सीट से विधायक रहते हुए अंसारी ने अपनी विधायक निधि से विद्यालय निर्माण के लिए प्रबंधक को 25 लाख रुपए दिए थे। और विद्यालय का निर्माण नहीं कराया गया।

 

10. साक्षी हत्याकांड को अंजाम देने वाला साहिल कई अन्य मामलों में भी लिप्त है। साहिल कई बार अपने दोस्तों के साथ छोटी-छोटी बातों पर कई बार मारपीट कर चुका है। खबरों के मुताबिक वह आपराधिक प्रवृति का है। जांच के दौरान साहिल के बारे में कई खुलासे हो रहे है। पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली खंगाल रही है। अगर जरुरत पड़ी तो पुलिस जांच के लिए मनोचिकित्सक की भी मदद ले सकती है। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago